Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर गृह मंत्री अनिल विज सख्त, हिसार एसपी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए

शनिवार मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुना

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 16 Dec 2023

Last updated on: Dec 16, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य श्री अनिल विज ने आज अंबाला में अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। हिसार से आए परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि कुछ आरोपियों ने परिवार सदस्यों के साथ मारपीट की थी जिसके उपरांत उनके भाई की मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला तो दर्ज किया, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तार नहीं हुई। 

गृह मंत्री ने हत्या मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एसपी को फोन करते हुए सख्ती से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। यमुनानगर से आई महिला ने उसके साथ दुराचार मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत की। महिला ने बताया कि उसके बयान होने के बावजूद भी पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। 

गृह मंत्री अनिल विज ने एसपी यमुनानगर को फोन करते हुए मामले में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की तथा जांच नहीं करने वाले जांच अधिकारी पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कबूतरबाजी के मामलों में एसआईटी को जांच सौंपी

जनसुवाई के दौरान कबूतरबाजी के कई मामले आए जिन पर एसआईटी को मामले में कार्रवाई के निर्देश गृह मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए। पेहवा निवासी महिला ने बताया कि उसने अपने दो लड़कों को रोमानिया भेजने के लिए एक एजेंट से बातचीत की थी। एजेंट को 10 लाख रुपए दिए थे, मगर एजेंट ने रोमानिया भेजने के बजाए उनके बेटों को अरमेनिया भेज दिया जहां कुछ माह रुकने के बाद बच्चे वापिस देश लौट आए।

इसी प्रकार, नारायणगढ़ निवासी व्यक्ति ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उसे इंग्लैंड भेजने के नाम पर एजेंट ने उससे 17 लाख रुपए मांगे, उसने एडवांस के तौर पर एक लाख रुपए दिए, मगर इसके बाद न उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस दिए गए।

इन मामलों में भी कार्रवाई के निर्देश दिए

अम्बाला जिले के गांव हसनपुर निवासी युवती ने गांव के लोगों पर उससे छेड़छाड़ एवं परिवार के साथ मारपीट के आरोप लगाए। गृह मंत्री अनिल विज ने डीएसपी बराड़ा को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अम्बाला शहर निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया जिस पर अम्बाला एसपी को मामले की जांच के निर्देश मंत्री अनिल विज ने दिए।

इसके अलावा, यमुनानगर निवासी परिवार ने उन पर कुछ लोगों द्वारा बार-बार हमला करने के आरोप लगाए जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने एसआईटी गठित कर एसपी यमुनानगर को जांच के निर्देश दिए। रोहतक निवासी दो बहनों ने उनके प्लाट को धोखे से बेचने का आरोप लगाया। वहीं, रोहतक निवासी पूर्व फौजी ने प्रापर्टी डीलर द्वारा प्लाट बेचने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए ठगी का आरोप लगाया। दोनों मामलों में गृह मंत्री अनिल विज ने जांच कर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी तरह, अन्य मामले भी सामने आए जिन पर संबंधित अधिकारियों को गृह मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD