Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

शहीद भगत सिंह नगर में हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को किया जाएगा जागरूक- डिप्टी कमिश्नर

DC SBS Nagar, Navjot Pal Singh Randhawa, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar, Deputy Commissioner S.B.S. Nagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शहीद भगत सिंह नगर , 01 Dec 2023

Last updated on: Dec 01, 2023, 00:00 IST

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के अन्तर्गत, आज एसबीएस नगर के जिला प्रशासन परिसर से प्रचार वैन को माननीय उपायुक्त नवजोत पाल सिंह रंधावा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सरकार के प्रमुख कल्याणकारी कार्यक्रमों का संदेश प्रसारित करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई यह आई ई सी (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन जिले के विभिन्न गांवों तक पहुंच करेंगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हम सरकार की योजनाओं को ग्रामीण स्तर तक लेकर जायेंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। 

उन्होंने यह भी कहा कि हम रैडक्रॉस के साथ मिलकर इस यात्रा के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी करवाएंगे। पहले दिन यात्रा जिले के दो गांव गूजरपुर कलां और महलों पहुंची, जहां सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए बूथ लगाए गए और मौजूद लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई गईं।.

इस अवसर पर कृषि के विकास को दर्शाने वाले ड्रोन भी प्रदर्शित किये गए, जिसका लाभ उठाकर किसान अपने उत्पादन एवं भूमि की उत्पादकता को बढ़ा सकते हैं। इसका उद्देश्य जैविक खेती करने वाले किसानों के साथ रचनात्मक संवाद के साथ-साथ प्रगतिशील सोच को समर्थन व प्रोत्साहन देना भी है। इसके साथ-साथ ही लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में  जागरूक किया गया।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों तक पहुंचना, उनमें जागरूकता पैदा करना और उन्हें स्वच्छता सुविधाओं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनैक्शन, एलपीजी सिलै़डर सुलभता, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं , स्वच्छ पेयजल आदि योजनाओं जैसी कल्याणकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना हैं। जिन योजनाओं को प्रोत्साहित दिया जाएगा उनमें आयुष्मान भारत; प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण); प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना; प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि; किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी); प्रधानमंत्री पोषण अभियान; हर घर जल; जल जीवन मिशन; ग्रामीण सर्वेक्षण और जन धन योजना; जीवन ज्योति बीमा योजना; बीमा योजना; अटल पैंशन योजना आदि शामिल हैं।

'विकसित भारत संकल्प यात्रा' भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहल है। बहुआयामी विकास की दृष्टि पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से देश के हर कोने में सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए गए हैं। यह यात्रा व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के साथ-साथ सूचना का प्रसार करने और नागरिकों को देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए सशक्त बनाकर इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

Tags: DC SBS Nagar , Navjot Pal Singh Randhawa , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar , Deputy Commissioner S.B.S. Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD