Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

गृह मंत्री अनिल विज से पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो निवासी युवक ने पच्चीस लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई के लिए लगाई गुहार

बरवाला की एक फर्म से हुआ था प्रिंटिंग मशीन एक्सपोर्ट करने का सौदा, गृह मंत्री अनिल विज ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 29 Nov 2023

Last updated on: Nov 29, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज से न्याय की आस लेकर आज अंबाला में उनके आवास पर पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो निवासी युवक पहुंचा जिसने बरवाला (पंचकूला) की फर्म पर 25 लाख रुपए धोखाधड़ी के आरोप लगाए। श्री विज बुधवार आज अंबाला में प्रात: अपने आवास पर प्रदेश के कोने-कोने से आए लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। बुर्किना फासो निवासी युवक ने गृह मंत्री अनिल विज को अपनी शिकायत देते हुए बताया कि उसे अपने कारोबार के लिए प्रिंटिंग मशीन की जरूरत थी और इसके लिए उसने बरवाला की फर्म से बातचीत की थी। 

फर्म ने उसे मशीन दिखाई और इसे एक्सपोर्ट करने का वादा किया था। अफ्रीकी देश निवासी युवक का आरोप था कि फर्म संचालकों ने उससे अलग-अलग तारीखों में कुल 25 लाख रुपए बतौर एडवांस लिए, मगर इसके बाद न तो मशीन एक्सपोर्ट की गई और न ही उसे राशि वापस मिली। गृह मंत्री अनिल विज ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को मामले में जांच के निर्देश दिए।

इसी तरह, रेवाड़ी से आए परिवार ने अपने भाई की हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के आरोप लगाए। उनका आरोप था कि हत्या मामले में केवल एक आरोपी को ही पकड़ा गया है, गृह मंत्री अनिल विज ने रेवाड़ी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए।

गृह मंत्री अनिल विज ने हत्या मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए

यमुनानगर से आई महिला ने गृह मंत्री अनिल विज को बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई है जबकि सड़क हादसा दिखाकर मामले में कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसने बताया कि कुछ युवक उसके बेटे को परेशान कर रहे थे और उसे हत्या का अंदेशा है। गृह मंत्री ने यमुनानगर एसपी को एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए।

कबूतरबाजी मामले में एसआईटी को गृह मंत्री अनिल विज ने सौंपी जांच

यमुनानगर से आई महिला ने अम्बाला के बराड़ा स्थित एक एजेंट पर कबूतरबाजी का आरोप लगाया। उसका आरोप था कि उसके बेटे को कनाडा भेजने के लिए एजेंट ने 25 लाख रुपए मांगे जोकि उन्होंने उसे दिए। इसके बाद उसके बेटे को कनाडा भेजने के बजाए कम्बोडिया भेज दिया गया और कहा गया कि वहां से उसका बेटा कनाडा जाएगा। 

इसके लिए एजेंट ने और राशि मांगी जोकि उन्होंने नहीं दी। इसके बाद उसका बेटा वापस आ गया। अब एजेंट बराड़ा में अपना आफिस व मोबाइल बंद कर फरार है। गृह मंत्री ने कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को मामले में जांच के निर्देश दिए।

इन मामलों में भी गृह मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए

गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष अंबाला के बाड़ा गांव के पूर्व सरपंच में मीटर रीडिंग में गड़बड़ी होने, अम्बाला निवासी व्यक्ति ने रिश्तेदारों से जमीनी विवाद के चलते राजस्व रिकार्ड को ठीक करवाने, कुरुक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने मारपीट मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करने, कैथल निवासी युवक ने जमीनी कब्जा छुड़वाने बारे एवं अन्य शिकायतें आई जिस पर गृह मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD