Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोर्टमोर विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 23 Nov 2023

Last updated on: Nov 23, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के अकादमिक सत्र 2022-23 के दौरान छठी कक्षा से जमा दो कक्षा तक के उत्कृष्ट रहे छात्रों को भी सम्मानित किया।

समारोह में छठी कक्षा की आंचल शर्मा को प्रथम, जागृति को द्वितीय तथा सृष्टि रावत को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। सातवीं कक्षा की भावना मेहता को पहला, सायशा कपरेट को दूसरा तथा यातिका गुलेरिया को तीसरा, आठवीं कक्षा की नव्या शर्मा को प्रथम, दीया ठाकुर को द्वितीय तथा प्रियांशी को तृतीय, नौवीं कक्षा की हिमानी दौतु को पहला, स्वाती ठाकुर को दूसरा तथा तरूशी को तीसरा तथा दसवीं कक्षा की वंशिका बरसंटा को पहला, सुगम धीमान व रूचिका को दूसरा तथा अन्नया को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

जमा एक कक्षा के वाणिज्य संकाय में निधि मेहता को प्रथम, सुजाता ठाकुर तथा साक्षी ठाकुर को द्वितीय तथा स्मृति वर्मा को तृतीय स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। नॉन-मेडिकल संकाय में रिद्धिका पांडे को पहला, आरची वर्मा को दूसरा तथा अनीशा नेगी को तीसरा, मेडिकल संकाय में वंशिका शर्मा को प्रथम, गरूशी वर्मा को द्वितीय तथा संजीवनी गर्ग, तमन्ना गायित्री तथा शिल्पा को तृतीय, मानविकी (हयूमेनिटिज़) संकाय में भूमिका को पहला, रिद्धिमा को दूसरा तथा कृतिका को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

 जमा दो कक्षा के मानविकी संकाय में नुपुर कैथ को पहला (हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रथम स्थान), निहारिका ठाकुर को दूसरा (हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में दूसरा स्थान), खुशबू चौहान को तीसरा (हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में छठा स्थान), हर्षिता शर्मा तथा सृष्टि को चौथा स्थान (हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में आठवां स्थान) प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। वाणिज्य संकाय में कनिका को पहला (हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में पांचवां स्थान), मीनाक्षी पांडे को दूसरा (हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में छठा स्थान) तथा कशिश वर्मा को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। 

विज्ञान संकाय में मनस्वी को प्रथम, मन्नत को द्वितीय तथा साक्षी शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में राज्य स्तर पर चयन के लिए आंचल, कबड्डी में राज्य स्तर पर चयन के लिए मनीषा, बैडमिंटन में जिला स्तर पर चयन के लिए माया तथा ऋचा, खो-खो में जिला स्तर पर चयन के लिए सिमरन, अंजली, मानसी तथा कासवी, योगा में राज्य स्तर पर चयन के लिए शैली व ममता, हैंडबॉल में राज्य स्तर पर चयन के लिए अंबिका, मन्नत, आंचल, समीक्षा तथा पारूल, बास्केटबॉल में राज्य स्तर पर चयन के लिए गरिमा, अदिति तथा युविका, बॉक्सिंग में राज्य स्तर पर चयन के लिए कशिश, भूमिका तथा जानवी तथा भूमिका को राष्ट्रीय स्तर पर चयन, जूडो में सुमन नेगी को स्वर्ण पदक तथा राज्य स्तर पर रजत पदक जीतने के लिए सम्मानित किया गया।

अंडर-19 एथेलेटिक्स के शॉटपुट प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने के लिए भूमिका, ओजस्विता को जेवलिन थ्रो में तृतीय स्थान, खुशी को टेबल टेनिस में राज्य स्तर के लिए चयन, अंशिका को शतरंज में राज्य स्तर के लिए चयन, तमन्ना को ताईक्वांडो में राष्ट्र स्तर के लिए चयन, रितिका को 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान तथा रितिका, तनु, प्रिया तथा कासवी को रिले दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता में श्रुति शर्मा को एकल शास्त्रीय गायन में जोनल व जिला स्तर पर प्रथम स्थान, पलक शर्मा को एकल लोक गायन में जोनल में प्रथम तथा जिला स्तर पर द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की 12 छात्राओं को समूह गान तथा 18 छात्राओं को समूह लोक नृत्य के लिए सम्मानित किया गया। महक रघुवंशी को आलराउंड प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सूर्य प्रभा को राज्य स्तर तथा कृतिका चंदेल को राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए सम्मानित किया गया। खो-खो में पल्लवी, प्रियांशी, लुनाशा को जिला स्तर तथा प्रियांशी को राज्य स्तर पर चयन के लिए सम्मानित किया गया। योगा में राज्य स्तर पर चयन के लिए सायना को सम्मानित किया गया। एथेलेटिक्स में आव्या को 200 मीटर दौड़ में प्रथम, अर्पिता को 600 मीटर दौड़ में प्रथम, प्रियांशी को 100 मीटर दौड़ में प्रथम, तेजस को 400 मीटर दौड़ में द्वितीय, सूर्य प्रभा को शोटपुट में प्रथम, काव्यांशी को शोटपुट में द्वितीय स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। 

वाद-विवाद प्रतियोगिता में जोनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सायना को सम्मानित किया गया। विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में हेड गर्ल वंशिका शर्मा, वाईस हेड कर्ल हिमानी दौतु, अरूणा आसिफ अली हाउस की कप्तान व उप-कप्तान अदिति तथा पलक, कल्पना चावला हाउस की कप्तान व उप-कप्तान आर्ची तथा ज्योति, रानी लक्ष्मीबाई हाउस की कप्तान व उप-कप्तान गुनगुन व अनन्या, मदर टेरेसा हाउस की कप्तान व उप-कप्तान न्यासा व मोहिनी, विद्यालय खेल कप्तान अदिति केवला, विद्यालय अनुशासन प्रभारी आंचल, विद्यालय गतिविधि प्रभारी सुहानी, विद्यालय सांस्कृतिक प्रभारी पलक को सम्मानित किया गया।

स्काउट एंड गाईड विंग में दसवीं कक्षा को तृतीय सोपान में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए जमा दो कक्षा की रूपाली को रजत पदक प्राप्त करने, एनसीसी विंग में राष्ट्र स्तरीय शिविर में भाग लेने के लिए भाविका व रूपाली, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कैडेट के लिए वर्तिका, अनुशासन में उत्कृष्ट रहने के लिए कैडट साक्षी वर्मा को सम्मानित किया गया। एनएसएस विंग में युवा नेतृत्व कार्यक्रम के स्वयंसेवी अदिति केवला, आंचल, प्रजोत, नितिका गौतम तथा उत्कृष्ट स्वयंसेवक के लिए प्रेरणा को सम्मानित किया गया।

आपदा प्रबंधन में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान तथा राज्य स्तरीय नारा लेखन प्रतियोगिता में सारिका को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कला उत्सव में एकल शास्त्रीय गायन के लिए श्रुति को प्रथम तथा पलक को एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में अदिति को प्रथम, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत गणित मॉडल में जोनल स्तर पर प्रथम रहने के लिए हिमानी दौतु तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में नैन्सी को प्रथम स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD