Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा

 

अमन अरोड़ा द्वारा राज्य में डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी की शुरुआत से पहले तैयारियों का जायज़ा

नागरिकों को जल्द 40 से अधिक सेवाएं उनके दरवाजों पर मिलेंगी : शासन सुधार मंत्री

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Nov 2023

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता अनुसार राज्य के नागरिकों को उनके दरवाजों पर निर्विघ्न सेवाएं प्रदान करने के लक्ष्य की पूर्ति के लिए पंजाब के शासन सुधार और जन शिकायत के बारे मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने राज्य में डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी (डी. एस. डी.) प्रोजैक्ट शुरू करने से पहले तैयारियों का जायज़ा लिया। यहां अपने दफ़्तर में एक उच्च-स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने शासन सुधार विभाग (डी. जी. आर.) के सीनियर अधिकारियों और सेवा केंद्र ऑपरेटर के साथ डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी से सम्बन्धित सभी गतिविधियों की तैयारी के बारे विस्तृत समीक्षा की। 

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य में जल्द ही डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट शुरू होने से राज्य के लोग 40 से अधिक नागरिक केंद्रित सेवाएं अपने दरवाजों पर प्राप्त कर सकेंगे, जो लोगों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगी क्योंकि इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए उनको किसी भी दफ़्तर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने आगे बताया कि डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी प्रोजैकट का मकसद नागरिकों को उनको घरों में सीधे तौर पर सरकारी सेवाएं प्रदान करना है, जिससे पारदर्शिता, सुविधा और पहुंच योग्यता को यकीनी बनाया जा सके। 

नागरिक एक समर्पित हेल्पलाइन नंबर डायल करके और अपनी सुविधा अनुसार मुलाकात का समय तय करके सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ निर्धारित समय पर उनके घर जायेगा और ज़रूरी कागज़ी कार्यवाही मुकम्मल करने के उपरांत फीस इकट्ठी करेगा और काम मुकम्मल करके देगा। बताने योग्य है कि यह सब प्रक्रिया नागरिकों के घरों में ही मुकम्मल की जायेगी। 

सेवा केन्द्रों के संचालन को नये ऑपरेटर को तबदील करने सम्बन्धी प्रक्रिया की समीक्षा करते हुये श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने सेवा केन्द्रों को चलाने के लिए एक नये सेवा आपरेटर की नियुक्ति की है। नये ऑपरेटर की तरफ से जल्द काम शुरू कर दिया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सेवा केंद्र के संचालन को नये सर्विस ऑपरेटर को तबदील करते हुये लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। 

इस मीटिंग में प्रमुख सचिव शासन सुधार श्री तेजवीर सिंह, डायरैक्टर श्री गिरिश दियालन और मैसर्ज बी. एल. एस. केंदरज़ प्रा. लिम., मैसर्ज़ डा. आई. टी. एम. और मैसर्ज़ टैरेसिस सिटीज़नसर्विस एल. एल. पी. के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD