Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमन अरोड़ा द्वारा आई. टी., इनोवेशन और प्रौद्यौगिकी-आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में बेहतर अभ्यासों का पता लगाने के लिए हैदराबाद का दौरा

प्रमुख आई. टी. कम्पनियां टेक महिंद्रा, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन, आदि के साथ किया विचार-विमर्श; पंजाब में निवेश करने का दिया न्योता

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Hyderabad,Tejveer Singh, Manuj Syal, Vinesh Gautam,  Deepinder Dhillon, Ajay Shrivastva
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2023

Last updated on: Nov 17, 2023, 00:00 IST

पंजाब के शासन सुधार और शिकायत संबंधी मंत्री अमन अरोड़ा ने आई. टी., इनोवेशन और प्रौद्योगिकी- आधारित पुलिसिंग के क्षेत्र में तेलंगाना राज्य द्वारा अपनाये जा रहे प्रमुख अभ्यासों का पता लगाने के लिए तेलंगाना के हैदराबाद का अध्ययन दौरा शुरू किया। यह दौरा मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की तरफ से राज्य भर में प्रशासन को और बेहतर बनाने के लिए सेवा प्रदान करने और प्रौद्यौगिकी का लाभ उठाने के लिए उनको दिए हुक्मों को अमल में लाते हुये शुरू किया गया।

इस दौरे के दौरान श्री अमन अरोड़ा के साथ शासन सुधार विभाग के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह और पंजाब सरकार के सीनियर अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित था। उन्होंने तेलंगाना की कुशल सेवा डिलीवरी प्रणालियों के बारे गहरी जानकारी प्राप्त करने के लिए सिटिजन सर्विस डिलीवरी सैंटर ’मीसेवा’ से अपना दौरा शुरू किया। उन्होंने तेलंगाना राज्य की आई. टी. पहलकदमियां, उभरती तकनीकों, डाटा सैंटर के संचालन और ए. आई. / एम. एल. / ब्लॉक चेन, बिग्ग डाटा को लागू करने और उनके व्यावहारिक अमलों की बारीकी से जाँच की।

इसके इलावा उन्होंने तेलंगाना में कौशल विकास को उत्साहित करने के लिए तेलंगाना सरकार की तरफ से इस्तेमाल की गई रणनीतियों को जांचा और स्टार्ट-अपस को उत्साहित करने के लिए स्थापित नीतियों और बुनियादी ढांचे का मूल्यांकन किया।शासन में प्रौद्यौगिकी की भूमिका के बारे और जानकारी लेने के लिए श्री अमन अरोड़ा और उनकी टीम ने कमांड एंड कंट्रोल सैंटर का दौरा किया, जहाँ उन्होंने देखा कि कैसे हैदराबाद पुलिस नागरिकों के जीवन को सुचारू बनाने के साथ-साथ कानून और व्यवस्था बरकरार रखने के लिए प्रौद्यौगिकी का प्रयोग करती है।

पंजाब में आई. टी. निवेशों को आकर्षित करने के लिए शासन सुधार मंत्री ने टेक महिंद्रा, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन आदि जैसी प्रमुख आई. टी. कम्पनियों के साथ विचार-विमर्श किया और उनको राज्य में अपनी इकाईयां स्थापित करने का न्योता दिया। उन्होंने पंजाब में उद्योग अनुकूल माहौल सृजन करने सम्बन्धी पंजाब सरकार की अटल वचनबद्धता को दोहराया जो आई. टी. कारोबारों के विकास और सफलता के लिए लाभप्रद है।

प्रतिनिधिमंडल ने आज अपना दौरा समाप्त करके पंजाब में आई. टी. क्षेत्र के विकास, नवीनतम खोजों और प्रौद्यौगिकी-आधारित प्रशासन के लिए सिफ़ारिशों की रूप-रेखा दर्शाती व्यापक रिपोर्ट मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के समक्ष पेश करने के लिए तैयार की।श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि तेलंगाना आई. टी. और नवीनतम खोजों में अग्रणी है और हम इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम पंजाब में सेवाएं प्रदान करने और प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए वचनबद्ध हैं और इस मंतव्य के लिए हम प्रौद्यौगिकी का प्रयोग करेंगे।

श्री अमन अरोड़ा ने तेलंगाना सरकार द्वारा राज्य में कौशल विकास में विस्तार करने सम्बन्धी इस्तेमाल किये जाते ढंगों की जाँच की। कैबिनेट मंत्री ने राज्य के स्टार्ट-अप ईकोसिस्टम जैसे वी-हब, टी-हब के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की। मंत्री ने राज्य के हुनरमंद नौजवानों और उद्योग अनुकूल सरकार का हवाला देते हुये उनको पंजाब में निवेश करने का न्योता दिया।

श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब कारोबार शुरू करने के लिए बेहतर स्थान है। पंजाब में हुनरमंद नौजवान और उद्योग अनुकूल सरकार है और पंजाब की आर्थिकता भी ऊँचाईयों की तरफ बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह स्टार्ट-अपस को पंजाब में निवेश करने और हमारी सफलता की कहानी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित करते हैं।

जलवायु परिवर्तन गंभीरता को उजागर करते हुये शासन सुधार मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल ने जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी चुनौतियों को हल करने में संभावित सहयोग का पता लगाने के लिए इंडियन स्कूल आफ बिज़नस (आई. एस. बी.), हैदराबाद कैंपस का दौरा किया। उन्होंने डाटा पोर्टल और अन्य ई-गवर्नेंस प्रोजेक्टों को लागू करने के मौकों पर चर्चा की जो पंजाब में सेवा प्रदान करने में सुधार करने और जलवायु परिवर्तन सम्बन्धी मुद्दों से निपटने में मददगार साबित हो सकते हैं।

हैदराबाद का दौरा करने वाले पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल में सीनियर मैनेजर शासन सुधार श्री मनुज सिआल, जनरल मैनेजर श्री विनेश गौतम, जनरल मैनेजर श्री चरनजीत सिंह, ज्वाइंट डायरैक्टर उद्योग श्री दीपइन्दर ढिल्लों, एस. टी. पी. आई. मोहाली के डायरैक्टर श्री अजय श्रीवास्तव शामिल थे।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hyderabad , Tejveer Singh , Manuj Syal , Vinesh Gautam , Deepinder Dhillon , Ajay Shrivastva

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD