Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

नेहरू ने रखी आधुनिक भारत की नींव : सिद्दारमैया

Siddaramaiah, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Karnataka, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 14 Nov 2023

Last updated on: Nov 14, 2023, 00:00 IST

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण की आधारशिला रखी थी। मुख्यमंत्री ने कहा, “उनकी दूरदर्शिता का फल तत्कालीन और वर्तमान पीढ़ी को महसूस हो रहा है। अगली पीढ़ी को भी इसका लाभ मिलेगा।''

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती पर विधान सौध में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता नेहरू के जीवन मूल्य थे। मुख्यमंत्री ने कहा, उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में भारत में इन मूल्यों को स्थापित करने का प्रयास किया। इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना ही हम नेहरू को सार्थक श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण ही वह देश के बच्चों के लिए चाचा नेहरू बने। मुख्यमंत्री बोले, "स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्हें नौ साल तक जेल में रहना पड़ा और प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू विपक्ष की बात को धैर्यपूर्वक सुनते थे। उनका व्यक्तित्व गरिमामय था जो विपक्षी दल की बातों का सम्मान करते थे।''

उन्होंने कहा कि नेहरू ने योजना आयोग की स्थापना की और पंचवर्षीय योजना भी लागू की। नेहरू ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के मूल्यों के प्रसार के लिए कड़ी मेहनत की। इस अवसर पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव गोविंदराजू उपस्थित थे।

 

Tags: Siddaramaiah , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Karnataka , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD