Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की

 

युवा पीढ़ी को हमारी मर्यादा, इतिहास और संस्कृति से जुड़ना चाहिए- गुरमीत सिंह खुड्डियाँ

युवाओं के प्रबल उत्साह और बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी से राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव यादगारी बना

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 06 Nov 2023

Last updated on: Nov 06, 2023, 00:00 IST

आज की युवा पीढ़ी को हमारी मर्यादा, इतिहास और संस्कृति से जुड़ना चाहिए, जिसके लिए नाट्यम पंजाब जैसी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे प्रयास बेहद सराहनीय हैं। ये विचार पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियाँ ने नाट्यम पंजाब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय 12वें राष्ट्रीय नाटक मेले के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए साझा किए। इस मौके कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियाँ ने नाट्यम पंजाब को अपने विभाग की तरफ से 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की

गौरतलब है कि बठिंडा के महाराजा रणजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में नाट्यम पंजाब द्वारा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला और ड्रीम हाइट्स के सहयोग से आयोजित 12वें नेशनल थिएटर फेस्टिवल के समापन समारोह के दौरान रंगकर्मी कीर्ति किरपाल की टीम द्वारा नाटक 'डैड'ज़ गर्लफ्रैंड' का मंचन किया गया। यह नाटक मूल रूप से अतुल सत्य कौशिक द्वारा लिखा गया है। नाटक का मुख्य पात्र एक नामचीन लेखक है, जो दौलत और शोहरत कमाने के लिए अपने परिवार से दूर विदेश में रहता है। 

जिस कारण उसकी बेटी शुरू से ही अकेलेपन से जूझ रही है।लेकिन भारत लौटने पर वह आदमी अपनी बेटी की उम्र की महिला के साथ नज़दीकी बना लेता है, जो उसकी बेटी को मंजूर नहीं है। इस सबके कारण उसकी बेटी को अपने पिता का प्यार नहीं मिल पा रहा है जो उन दोनों के लिए चिंता का विषय बन जाता है।

नाट्य महोत्सव की आखिरी शाम के दौरान बठिंडा शहर के विधायक जगरूप सिंह गिल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक हरप्रीत सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। आयोजकों में संरक्षक सुदर्शन गुप्ता और डॉ. कशिश गुप्ता ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, साथ ही सह-संरक्षक डॉ. पूजा गुप्ता, अध्यक्ष सुरिंदर कौर और डिजाइनर गुरनूर सिंह भी मौजूद रहे। खचा-खच भरे सभागार और युवाओं के जबरदस्त उत्साह से आखिरी शाम यह नाटक मेला यादगार बन गया।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD