Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में कई सितारों ने लूटी महफिल, होने वाली बहू के साथ पहुंची नीता अंबानी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Manish Malhotra, Manish Malhotra Diwali Bash, Manish Malhotra Diwali Party, Manish Malhotra Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Nov 2023

Last updated on: Nov 06, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इसमें नीता अंबानी, रेखा, सलमान खान, गौरी खान, माधुरी दीक्षित, करण जौहर, रवीना टंडन और कई अन्य हस्तियां शामिल हुईं।वीडियो में मनीष को फोटोग्रफरों का अभिवादन करते हुए और ''हैप्पी दिवाली'' विश करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा, ''दिवाली का सीजन अब शुरू हो रहा है।'' वह ब्लैक आउटफिट में नजर आए। 

इस दिवाली पार्टी में नीता अंबानी अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ पहुंची। उन्होंने नेवी ब्लू कलर की साड़ी और मैचिंग डायमंड ज्वैलरी पहनीं और अपने बालों का जूड़ा बनाया था। वहीं बहू राधिका क्रीम कलर के हैवी वर्क वाले लंहगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों ने कैमरे के सामने कई पोज दिए।वहीं पार्टी में सलमान अपने सिग्नेचर स्वैग और स्टाइल में नजर आए। एक्टर ने फुल स्लीव्स ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक कार्गो पैंट और मैचिंग बूट्स पहने थे।

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा गोल्डन साड़ी और फुल स्लीव्स ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने नेकपीस, मैचिंग मांगटीका, चूड़ियां और झुमके के साथ अपने लुक को पूरा किया। गौरी खान ने पार्टी के लिए अपने एथनिक लुक चुना। उन्होंने पेस्टल ग्रीन कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी, जिस पर सिल्वर और गोल्डन कढ़ाई का वर्क था।

पार्टी में माधुरी दीक्षित के साथ उनके पति डॉक्टर नेने भी नजर आए। वह ब्लैक ट्रांसपेरेंट साड़ी, खुले बाल और सिल्वर चांदबाली में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने पार्टी के लिए रेड कलर रंग का कुर्ता- शरारा सेट के साथ मैचिंग दुपट्टे को चुना। उन्होंने हाथ में ग्लोडन क्लच के साथ अपने लुक को पूरा किया। पार्टी में शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, वरुण धवन और नताशा दलाल, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जैसे बॉलीवुड के लवबर्ड्स की भी मौजूदगी देखी गई।

अन्य उपस्थित लोगों में साक्षी धोनी, शारवरी, विजय वर्मा, तमन्ना भाटिया, हुमा कुरेशी, नुसरत भरुचा, नोरा फतेही, शमिता शेट्टी, दिशा पटानी, सोनम कपूर, कृति सेनन, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, पूजा हेगड़े, सारा अली खान, राधिका मदान, अनन्या पांडे, इब्राहिम अली खान, रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर, भूमि पेडनेकर, बनिता संधू, सुहाना खान, खुशी कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कई अन्य शामिल थे। 

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Manish Malhotra , Manish Malhotra Diwali Bash , Manish Malhotra Diwali Party , Manish Malhotra Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD