Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आंध्र में ट्रेन हादसा : पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की मदद का किया ऐलान

Narendra Modi, Prime Minister Narendra Modi, Andhra Pradesh, Andhra Pradesh News, Andhra Pradesh Train Collision, Andhra Pradesh Train Collision News, Andhra Pradesh Train Collision Reason, Train Collision, Train Collision In Andhra, Train Collision Andhra, Train Collision News, Train Collision Vizianagaram, Train Collision In Vizianagaram, Vizianagaram Train Collision, Andhra Pradesh Train Accident, Andhra Train Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2023

Last updated on: Oct 29, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर में मरने वालों के परिवार को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।'एक्स' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा : "प्रधानमंत्री ने अलमांडा और कंटाकापल्ले खंड के बीच ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"

पीएमओ ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बात की और स्थिति का जायजा लिया। पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और ट्रेन के पटरी से उतरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया।"इसमें कहा गया, "अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएं।"

कोठावलासा ब्लॉक में कंटाकपल्ली जंक्शन के पास पलासा एक्सप्रेस की टक्कर के बाद विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए।विशाखापत्तनम-रायगड़ा ट्रेन विशाखापत्तनम से ओडिशा के रायगड़ा जा रही थी, जबकि पलासा एक्सप्रेस श्रीकाकुलम जिले के पलासा से विजयनगरम की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बचाव एवं राहत अभियान शुरू कर दिया है। दुर्घटनास्थल पर अंधेरा है, जिससे बचाव कार्य मुश्किल हो गया है। वाल्टेयर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ प्रसाद और पूर्वी तट रेलवे के अन्य अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

 

Tags: Narendra Modi , Prime Minister Narendra Modi , Andhra Pradesh , Andhra Pradesh News , Andhra Pradesh Train Collision , Andhra Pradesh Train Collision News , Andhra Pradesh Train Collision Reason , Train Collision , Train Collision In Andhra , Train Collision Andhra , Train Collision News , Train Collision Vizianagaram , Train Collision In Vizianagaram , Vizianagaram Train Collision , Andhra Pradesh Train Accident , Andhra Train Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD