Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

स्कीजोफ्रेनिया, मनोविकृति के रोगियों में कोविड से मृत्यु का खतरा 50 प्रतिशत अधिक : शोध

Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, Health, Research, Study, Researchers, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Oxygen, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Liquid Medical Oxygen, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 26 Oct 2023

Last updated on: Oct 26, 2023, 00:00 IST

 एक शोध से यह बात सामने आई है कि स्कीजोफ्रेनिया (मेंटल डिसऑर्डर) और मनोविकृति (भ्रम), से पीड़ित लोगों में अन्‍य लोगों (बीमारी रहित) की तुलना में कोविड-19 संक्रमण के बाद मृत्यु का खतरा 50 प्रतिशत अधिक होता है।ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकाइट्री में प्रकाशित शोध में पाया गया कि एक से अधिक दीर्घकालिक स्वास्थ्य स्थिति (मल्टीमॉर्बिडिटी) वाले लोगों में मृत्यु का खतरा अधिक था। गंभीर मानसिक बीमारी वाले लोगों के लिए मृत्यु का जोखिम 6 प्रतिशत और बिना गंभीर मानसिक बीमारी वाले लोगों के लिए 16 प्रतिशत बढ़ गया।

किंग्स कॉलेज लंदन की टीम ने फरवरी 2020 और अप्रैल 2021 के बीच यूके के 660,000 से अधिक रोगियों के डेटा का विश्लेषण किया।गंभीर मानसिक बीमारी वाले 7,146 लोगों में, बिना गंभीर मानसिक बीमारी वाले लोगों की तुलना में कोविड-19 संक्रमण के बाद सभी कारणों से मृत्यु का जोखिम 50 प्रतिशत अधिक था।कैरेबियन/अफ्रीका के रंग के लोगों में अन्य लोगों की तुलना में कोविड-19 संक्रमण के बाद मृत्यु का जोखिम 22 प्रतिशत अधिक था, और यह गंभीर मानसिक बीमारी वाले और बिना गंभीर मानसिक बीमारी वाले लोगों के लिए समान था।

हालांकि, लगभग 30 प्रतिशत रोगी डेटा में जातीयता दर्ज नहीं की गई थी। अध्ययन किए गए अन्य जातीय समूह एक 'दक्षिण एशियाई' समूह थे जिसमें भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और एशियाई 'अन्य' समूह और एक 'मिश्रित' जातीय समूह शामिल थे।किंग्स में ईएसआरसी सेंटर फॉर सोसाइटी एंड मेंटल हेल्थ से मुख्य लेखिका डॉ. जयति दास मुंशी ने कहा, "ये स्पष्ट निष्कर्ष गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों, नस्लीय समूहों के लोगों और देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के लिए मौजूद स्वास्थ्य असमानताओं को उजागर करते हैं।''

उन्‍होंने कहा,“हमें अभी भी इन समूहों के अनुभवों के बारे में और अधिक जानने की जरूरत है जो हम गहन साक्षात्कार अनुसंधान के माध्यम से कर रहे हैं।'' दास मुंशी ने कहा, ''महामारी ने इन असमानताओं पर प्रकाश डाला और हमें नई नीतियां विकसित करने और सेवा प्रावधान में सुधार करने के लिए इससे सीखना चाहिए।

 

Tags: Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , Health , Research , Study , Researchers , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Oxygen , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Liquid Medical Oxygen , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD