Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर सख़्ती

जालंधर और नज़दीकी तीन स्थानों पर की चैकिंग

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Oct 2023

Last updated on: Oct 16, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की सडक़ सुरक्षा और सडक़ीय नियमों की पालना के प्रति वचनबद्धता को दिखाते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जालंधर और शहर के नज़दीकी तीन स्थानों पर बसों की चैकिंग की। कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में बिना दस्तावेज़ों या अधूरे दस्तावेज़ों के चल रही दो बसों को ज़ब्त करने समेत 21 बसों के अलग-अलग उलंघनाओं के लिए चालान किए गए। चालान की गईं बसों में दो सरकारी बसें भी शामिल हैं, जो अनाधिकृत रूट पर चल रही थीं।  

कैबिनेट मंत्री और उनकी टीम द्वारा राज्य की सडक़ों पर लोगों की सुरक्षा और बस चालकों द्वारा सडक़ीय नियमों की पालना सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से जालंधर बस स्टैंड के आस-पास, जालंधर-पठानकोट रोड पर किशनगढ़ और जालंधर-अमृतसर रोड पर करतारपुर में की गई चैकिंग के दौरान कुल 56 बसों की चैकिंग की गई। इस दौरान विजय बस सर्विस की बस नंबर एन.एल-02बी3020 को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की अपेक्षित मंजूरी के बिना चलाए जाने के लिए 50,000 रुपए का भारी जुर्माना किया गया। 

खैहरा स्लीपजऱ् की बस नंबर यू.पी- 31टी3737 में क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण 50,000 रुपए का चालान किया गया। इसके अलावा इंडो- कैनेडियन सर्विस की बस नंबर पी.बी-01सी9726 को पर्मिट नियमों का उल्लंघन करने के कारण 10,000 रुपए का जुर्माना किया गया।  इसी तरह ट्रैफिक़ नियमों का उल्लंघन और अधूरे दस्तावेज़ों के कारण 18 प्राईवेट बसों के 2 लाख रुपए से अधिक के चालान काटे गए, जिनमें करतार बस की तीन बसें, पटियाला ऐक्सप्रैस और पटियाला हाईवेज की दो-दो और निझ्झर मिन्नी बस, प्रकाश बस, लिबड़ा बस, शेखूपुरा बस सर्विस, नरवाल बस, बाई जी ट्रांसपोर्ट, राजगुरू और मोहाली बस की एक-एक बस शामिल है, जबकि प्यार बस और करतार बस सर्विस की बिना दस्तावेज़ों के चल रही दो बसें मौके पर ही ज़ब्त की गईं।  

करतारपुर में चैकिंग के दौरान परिवहन मंत्री ने पंजाब रोडवेज़ की दो बसें ( नंबर पी.बी-08-ई.सी4529 और पी.बी-65-ए.टी0543) को अनाधिकृत रूट पर चलता पाया। यह बसें पुल के नीचे से जाने की बजाय पुल के ऊपर से गुजऱ रही थीं। दोनों बसों के चालकों के अनाधिकृत रूटों पर चलने के लिए चालान किए गए। सवारियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में न डालने की राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बिना उचित दस्तावेज़ों और पर्मिटों के किसी भी बस को चलने नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भविष्य में औचक चैकिंग मुहिम को और तेज किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के चालान काटें और इनको ज़ब्त करें। स. भुल्लर ने राज्य की सडक़ों पर चलने वाली सभी बसों द्वारा सडक़ीय नियमों की पालना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार के दृढ़ संकल्प होने का सख़्त संदेश देते हुए कहा कि लोगों के कल्याण के लिए नियमों को लागू करना अनिवार्य है।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD