Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

सेक्रेड सोल्स स्कूल में नेशनल ठाकुर मेमोरियल ट्रॉफी बास्केटबॉल टूर्नामेंट की शानदार समाप्ति हुई

लड़कों के वर्ग में कॉर्वस अमेरिकन एकेडमी, महाराष्ट्र और लड़कियों के वर्ग में न्यू पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ ने ट्रॉफी जीती

National Thakur Memorial Trophy, Gharuan, Sacred Souls School, Sacred Souls School Gharuan, Education, School, Manbir Brar, Gurpal Singh Bhatti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घरुआ , 16 Oct 2023

Last updated on: Oct 16, 2023, 00:00 IST

सेक्रेड सोल्स स्कूल, घरुआ में आयोजित राष्ट्रीय ठाकुर मेमोरियल ट्रॉफी का रोमांचक समापन हुआ। जिसमें देशभर से आई टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। अंत में कॉर्वस अमेरिकन एकेडमी, महाराष्ट्र लड़कों के  वर्ग में विजेता टीम बनकर उभरी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इसी प्रकार लड़कियों के वर्ग में न्यू पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ ने बाजी मारी और ट्रॉफी जीती । अंतिम दिन विजेता टीमों को ट्रॉफी देने के लिए हरियाणा के संयुक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्य कैप्टन मनीष कुमार लोहान  मुख्य अतिथि के रूप में  शिरकत की। उन्होंने भाग लेने वाली टीमों को कड़ी मेहनत, हमेशा कुछ नया सीखने और खेल भावना पर जोर देते हुए एक प्रेरक संदेश दिया।

इससे पहले लड़किओं  के वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में आचार्यकुलम, हरिद्वार (12) बनाम कॉर्वस अमेरिकन एकेडमी, महाराष्ट्र (45) के बीच का मुकाबला एकतरफा रहा। जबकि लड़कों के सेमीफाइनल मुकाबले में कॉर्वस अमेरिकन एकेडमी, महाराष्ट्र (54) बनाम न्यू पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ (34) के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

दूसरे सेमीफाइनल में लड़कियों के वर्ग में न्यू पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ (32) और सोलियन वॉरियर्स (11) के बीच एक तरफा मुकाबला हुआ। लड़कों के सेमीफाइनल में द एशियन स्कूल, देहरादून (55) बनाम महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सेज बेसिक ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (29) के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जैसा कि अपेक्षित था, फाइनल मैचों ने लड़कों के वर्ग में कॉर्वस अमेरिकन अकादमी, महाराष्ट्र और लड़कियों के वर्ग में न्यू पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ का  ट्रॉफी पर कब्जा होने पर  टूर्नामेंट का शानदार समापन किया।

लड़कों की श्रेणी में, फस्र्ट रनर-अप का खिताब एशियन स्कूल, देहरादून को मिला, जबकि महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। लड़कियों की श्रेणी में, कॉर्वस अमेरिकन अकादमी, महाराष्ट्र ने प्रथम रनर-अप का खिताब जीता, जबकि आचार्यकुलम, हरिद्वार ने दूसरे रनर-अप का खिताब जीता। इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर एकेडमी, मुंबई को मिला। 

बालिका वर्ग में कॉर्वस अमेरिकन एकेडमी की स्नेहा यादव और बालक वर्ग में एएफपीआई के उदय वीर सिंह नंदा को सर्वोच्च खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त हुआ। टीएमटी टूर्नामेंट की सफलता में बहुमूल्य योगदान के लिए चंडीगढ़ बास्केटबॉल एसोसिएशन के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सेक्रेड सोल्स के निदेशक गुरप्रीत सिंह भट्टी के अनुसार  टूर्नामेंट ने न केवल प्रतिभागियों की एथलेटिक कौशल का जश्न मनाया, बल्कि खेल की दुनिया में खेल भावना और सौहार्द के महत्व को भी रेखांकित किया।

 

Tags: National Thakur Memorial Trophy , Gharuan , Sacred Souls School , Sacred Souls School Gharuan , Education , School , Manbir Brar , Gurpal Singh Bhatti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD