Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सेक्रेड सोल्स स्कूल में नेशनल ठाकुर मेमोरियल ट्रॉफी 23 की शुरुआत हुई

पहले दिन लड़कियो के वर्ग में आचार्यकुलम हरिद्वार ने एशियन स्कूल देहरादून को 29/16 से हराया

National Thakur Memorial Trophy, Gharuan, Sacred Souls School, Sacred Souls School Gharuan, Education, School, Manbir Brar, Gurpal Singh Bhatti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घरुआं , 13 Oct 2023

Last updated on: Oct 13, 2023, 00:00 IST

सेक्रेड सोल्स स्कूल ने देश भर से सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से परिसर में पांचवें अखिल भारतीय अंतर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट, ठाकुर मेमोरियल ट्रॉफी 2023 का आयोजन किया। पहले दिन कार्यक्रम का उद्घाटन प्रिंसिपल मनबीर बराड़ और डायरेक्टर गुरपाल सिंह भट्टी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अर्पित शुक्ला (एडीजीपी) कानून एवं व्यवस्था, पंजाब थे। जिन्होंने अपने प्रेरक भाषण में भावपूर्ण एवं बुद्धिमत्तापूर्ण शब्दों से खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर तेज दीप सिंह सैनी पीसीएस पंजाब, विरिंदर सिंह बराड़ एसएसपी. लुधियाना देहाती के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ और जालंधर के एसपी परमिंदर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे।उद्घाटन दिवस पर पहला मैच बास्केटबॉल कोर्ट पर सेक्रेड सोल्स स्कूल और बिशप कॉटन स्कूल, शिमला की टीमों के बीच खेला गया। सेक्रेड सोल्स स्कूल, शिमला की टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का दिलचस्प प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार लड़कियो  के वर्ग में भी आचार्यकुलम हरिद्वार का एशियन स्कूल देहरादून से रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें आचार्यकुलम ने 29/16 के स्कोर से जीत हासिल की। जबकि लड़कों के वर्ग में प्रताप वल्र्ड स्कूल, पठानकोट का मुकाबला एशियन स्कूल, देहरादून से हुआ, जिसमें एशियन स्कूल ने 58/19 से जीत हासिल की।

एक अन्य करीबी मुकाबले में कॉर्वस अमेरिकन एकेडमी मुंबई का मुकाबला महाराजा रणजीत एस से हुआ। आम्र्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट मोहाली ने 56/20 के अंतर से मैच जीत लिया। स्कूल के डायरेक्टर गुरपाल सिंह भट्टी ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट से युवाओं में खेल के प्रति और अधिक उत्साह और प्यार पैदा होने की उम्मीद है.

 

Tags: National Thakur Memorial Trophy , Gharuan , Sacred Souls School , Sacred Souls School Gharuan , Education , School , Manbir Brar , Gurpal Singh Bhatti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD