Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विजीलैंस ब्यूरो द्वारा मैडीकल अफ़सर और अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट 10,000 रुपए की रिश्वत लेते काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Faridkot Police, Faridkot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 06 Oct 2023

Last updated on: Oct 06, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत शुक्रवार को दो अहम गिरफ़्तारियाँ की हैं जिस दौरान सिवल अस्पताल कोटकपूरा ज़िला फरीदकोट के मैडीकल अफ़सर डाः विक्रमजीत जिन्दल और इसी अस्पताल के वार्ड अटेंडेंट गुरमेल सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों मुलजिमों को कोटकपूरा के नज़दीक गाँव वांदर जटाना के निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। 

शिकायत अनुसार हरप्रीत सिंह और उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ हुई तकरार के दौरान चोटें लगने के बाद सिवल अस्पताल कोटकपूरा में दाखि़ल थे। उनके इलाज के दौरान डा. विक्रमजीत जिन्दल ने मैडीको- लीगल रिपोर्ट (ऐमऐलआर) जारी करने और उनको बेहतर डाक्टरी देखभाल प्रदान करने के लिए 5000 रुपए की माँग की।  अगले दिन, डाक्टर जब शिकायतकर्ता का मुआइना करने के लिए वार्ड में आया तो उसको उसके हाथ की हड्डी टूटी हुई होने संबंधी बताया। इस चोट को भी ऐमऐलआर में शामिल करने के लिए डाक्टर विक्रमजीत जिन्दल ने 20,000 रुपए रिश्वत की माँग की, जिसके बाद 10,000 रुपए में सौदा हो गया। 

इसके बाद वार्ड अटेंडेंट गुरमेल सिंह ने शिकायतकर्ता को डाक्टर विक्रमजीत जिन्दल को मिलने के लिए कहा। इस मुलाकात के दौरान शिकायतकर्ता ने रिश्वत की अदायगी सम्बन्धी सारी बातचीत रिकार्ड की। इस सबूत के आधार पर ही विजीलैंस की टीम ने आगे से इस केस की कार्यवाही को अंजाम दिया।  प्रवक्ता ने आगे कहा कि विजीलैंस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के उपरांत जाल बिछा दिया जिसके नतीजे के तौर पर डाक्टर विक्रमजीत जिन्दल और वार्ड अटेंडेंट गुरमेल सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया गया। इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Faridkot Police , Faridkot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD