Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उपायुक्त कठुआ ने बनी, परिधीय क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया

Kathua, DDC Kathua, District Development Commissioner Kathua, Rakesh Minhas, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Kathua
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कठुआ , 05 Oct 2023

Last updated on: Oct 05, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने बनी उप-मंडल का व्यापक दौरा किया, जहां उन्होंने इसके परिधीय क्षेत्रों के पर्यटन परिदृश्य का जायजा लेने के अतिरिक्त चल रही कईं परियोजनाओं का निरीक्षण किया।उपायुक्त के साथ सीईओ बसोहली बनी विकास प्राधिकरण और एसडीएम बनी भी थे। उन्होंने पर्यटन विभाग की संपत्तियों का निरीक्षण किया और 450 कनाल भूमि के अधिग्रहण की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जहां पर्यटन के साथ-साथ सुविधाएं बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

उपायुक्त ने जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा सरथल में बनाए जाने वाले स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए साइट का दौरा किया और अब तक हुई प्रगति का मूल्यांकन किया।सरथल में मत्स्य पालन विभाग के ट्राउट मछली केंद्र का निरीक्षण करते समय, उपायुक्त को एडी मत्स्य पालन द्वारा क्षेत्र के मत्स्य पालन परिदृश्य और कृषक समुदाय को उचित सहायता प्रदान करने की दिशा में विभागीय प्रयासों से अवगत करवाया गया। 

उपायुक्त ने बनी में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा स्थापित आलू बीज विकास फार्म का भी निरीक्षण किया, जिसके लिए क्षेत्र में बेमौसमी खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 110 कनाल भूमि आवंटित की गई है। उन्होंने सीएओ कठुआ को बेमौसमी कृषि गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने के लिए स्थानीय कृषक समुदाय को साथ लेने का निर्देश दिया।

लोवांग गांव में उपायुक्त ने पीआरआई और स्थानीय लोगों की शिकायतों और मांगों को सुना और उनके शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर बोलते हुए, उपायुक्त ने कहा कि सरथल क्षेत्र का दौरा करने की पहल पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने और सुरम्य घाटी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भव्य कार्यक्रमों के आयोजन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए है।

 

 

Tags: Kathua , DDC Kathua , District Development Commissioner Kathua , Rakesh Minhas , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Kathua

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD