Sunday, 03 December 2023

 

 

खास खबरें तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 8 महीनों के दौरान जीएसटी से आमदनी 16.61 प्रतिशत बढ़ी पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आर्मी लॉ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान कीं इंटक के महासचिव हुए आप में शामिल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना जिला में 288 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए मेरिटोरियस स्कूल घाबदां के विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने के मामले पर डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा तुरंत कार्रवाई गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर लगा सैकड़ों फरियादियों का तांता, न्याय की आस में प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे लोग मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की राजभवन में मनाया गया असम स्थापना दिवस तनाव को दूर करने के लिए खेलें सशक्त माध्यम : कुलदीप सिंह पठानिया स्वामी विवेकानंद पर बन रहे टीवी सीरियल के पोस्टर का लोकार्पण राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा ने किया मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में नौजवानों की विशेष भूमिका : ए.डी.सी बलराज सिंह

 

चेतन कृष्णा मल्होत्रा और टी सीरीज सभी भक्तो के लिए लाये है एक खूबसूरत शिव भजन

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Chettan Krishna, Shiv Bhajan, PashupatiNath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Oct 2023

सिंगर, एक्टर, निर्देशक और संगीतकार चेतन कृष्णा मल्होत्रा ने अपने भजनों को वास्तविक जगह पर शूट करके अपने भजनों को एक अलग पहचान दी है। इस बार वह अपने भजन के लिए पहुंच गए है पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल में और टी सीरीज भक्ति के साथ अपने  इस आध्यात्मिक और शांतिदायक कम्पोजीशन  को भगवान शिव को समर्पित किया है। 

चेतन कृष्णा मल्होत्रा जिनकी आवाज़ दिल को छूती है और जिनका भगवान में अटल विश्वास है , उन्होंने अपने आध्यात्मिक और मानवीय भजनों के माध्यम से भजन क्षेत्र में एक नयी जान डाली है। अपने भजनों को उन्होंने भारतीय देवी देवताओं  को समर्पित किया है। अभी तक वे एक के बाद एक 16 हिट भजन दे चुके है और अपना उनका लेटेस्ट भजन पशुपतिनाथ दीजिये दर्शन रिलीज़ हो गया है और दर्शकों के दिलों में बस गया है। 

इस भजन का संगीत , इसको गाया और इसका डायरेक्शन खुस चेतन कृष्णा मल्होत्रा ने किया है और इसके बोल प्रमोद कुमार शर्मा ने लिखे है। इस गाने को बहुत ही सुन्दर तरीके से बृजेश खत्री ने शूट और एडिट किया है। टी सीरीज के साथ उनके भक्ति सागर विंग के साथ काम करने के बारे में चेतन ने कहा, "इनकी पूरी टीम के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। उनके सीनियर डायरेक्टर श्री वेद चन्ना जो टी सीरीज के ऑपरेशन हैंडल करते हैं, वे बेहद कमाल के इंसान है। मुझे लगता है मैं इनके साथ फिर से काम जरूर करूँगा। "

भजन के म्यूजिक को वैभव राघवानी और ध्रुव पटेल ने अरेंज किया है और विवेक बरेठा ने उनको असिस्ट किया है। गाने के मिक्सिंग मास्टर केवल वलंज है। अपने नए भजनों के बारे में बात करते हुए चेतन कृष्णा मल्होत्रा ने कहा, "मैंने अपने अगले भजन के ऊपर काम शुरू कर दिया है और टी सीरीज के साथ जल्दी ही उसको रिलीज करने की बात भी चल रही है।"

"लेकिन मेरे अपने चैनल के साथ कॉन्टिनुइटी चलती रहेगी , अपने चैनल पर हर महीने एक भजन को मैं रिलीज़ करता रहूँगा। अभी फिलहाल में माता वैष्णो देवी के भजन पर काम कर रहा हूँ। मैं उसको नवरात्री के दौरान रिलीज करने की कोशिश करूँगा। "

https://youtube.com/@ChettanKrishnaMalhotra?si=My9XLMc66S3II3EN

भजन क्षेत्र में काफी लम्बे समय से अकेले ही भजन बनाने वाले चेतन कृष्णा मल्होत्रा ने पहली बार टी सीरीज के साथ काम किया है। उनका भजन पशुपतिनाथ दीजिये दर्शन रिलीज़ हो गया है और आशा करते है कि आगे भी ये लोग मिलकर ऐसे दिल को छू जाने वाले भजन लोगों तक लेकर आते रहेंगे। 

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Chettan Krishna , Shiv Bhajan , PashupatiNath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD