Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

पी.पी.एस.सी.एल. का सीनियर एक्स.ई.एन. 45,000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sangrur Police, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 29 Sep 2023

Last updated on: Sep 29, 2023, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान शुक्रवार को पी.पी.एस.सी.एल. दफ्तर लहरा, संगरूर में तैनात सीनियर कार्यकारी इंजीनियर ( एक्स.ई.एन.) मुनीश कुमार जिन्दल को 45,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को लहरा ब्लॉक के गाँव हरियाऊ के रहने वाले सुखचैन सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर बताया कि उसका रिश्तेदार मेजर सिंह निवासी गाँव ढींडसा, ब्लॉक लहरा अपना ट्यूबवैल कनैक्शन गाँव छाजली में स्थानांतरित करना चाहता है। 

मेजर सिंह बुज़ुर्ग व्यक्ति होने के कारण शिकायतकर्ता सुखचैन सिंह को कनैक्शन ट्रांसफर करवाने के लिए अपने केस की पैरवी करने के लिए कहा है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जब वह इस सम्बन्धी एक्स.ई.एन. मुनीश कुमार जिन्दल को मिला तो उसने इस ट्यूबवैल कनैक्शन को स्थानांतरित करने के लिए 45,000 रुपए रिश्वत की माँग की है।  

प्रवक्ता ने आगे बताया कि ब्यूरो की पटियाला रेंज ने प्राथमिक जाँच के उपरांत जाल बिछाया और उपरोक्त सीनियर एक्स.ई.एन. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 45,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो पटियाला रेंज के थाने में मुनीश कुमार जिन्दल के खि़लाफ़ केस दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sangrur Police , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD