Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, ब्रम शंकर जिम्पा और कुलदीप सिंह धालीवाल मौजूद रहे, दी बधाई

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kuldeep Singh Dhaliwal, Balkar Singh, Kashmir Singh Malhi, Phagwara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाड़ा , 25 Sep 2023

Last updated on: Sep 25, 2023, 00:00 IST

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के नवनियुक्त चेयरमैन कश्मीर सिंह मल्ली ने आज स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह, जल आपुर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा और एन.आर.आई मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्रियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उन्हें सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और लगन से निभाते हुए लोगों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों से किया गया हर वादा पूरा किया जा रहा है, जो राज्य में रोजाना लिए जा रहे ऐतिहासिक फैसलों से जाहिर होता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नए मील के पत्थर स्थापित करते हुए 117 स्कूल ऑफ ऐमिनैंस का निर्माण किया जा रहा है, जिसके तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अमृतसर में पहले स्कूल ऑफ ऐमिनैंस का उद्घाटन किया गया।

पदभार संभालने के बाद कश्मीर सिंह मल्ली ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ शहरवासियों की सुविधा के लिए आवश्यक कार्यों को पूरा कर बुनियादी ढांचे में और अधिक सुधार लाएंगे।कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई दी और कहा कि फगवाड़ा शहर के विकास के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा उद्योगों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए एक  इंडस्ट्रीयल मीट का आयोजन करवाया गया, जिसके तहत व्यापारियों ने सीधे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बातचीत की और उद्योगों को और बढ़ावा देने में योगदान देने का आश्वासन दिया।

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में लगभग 40 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाकर रोजगार के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आम आदमी क्लीनिक और स्कूल ऑफ ऐमिनैंस के माध्यम से लोगों और छात्रों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

इस अवसर पर पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन मंगल सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कपूरथला के चेयरमैन गुरपाल सिंह इंडियन, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन ललिता सकलानी, आम आदमी पार्टी के नेता सज्जन सिंह चीमा आदि भी मौजूद रहे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kuldeep Singh Dhaliwal , Balkar Singh , Kashmir Singh Malhi , Phagwara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD