Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां

नेवा कान्फ़्रेंस-कम-वर्कशाप का दूसरा दिन; पंजाब विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को नयी डिजिटल तकनीक के प्रयोग सम्बन्धी दिया गया प्रशिक्षण

National e-Vidhan Application, Neva , Punjab Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Sep 2023

Last updated on: Sep 22, 2023, 00:00 IST

नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन के प्रयोग से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी और सदन की कार्रवाई का सीधा प्रसारण लोकतंत्रीय प्रक्रियाओं में जवाबदेही और विश्वास को उत्साहित करेगा। यह जानकारी देते हुये पंजाब विधान सभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि पंजाब विधान सभा में चल रही दो दिवसीय नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के आज आखि़री दिन पंजाब विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को नयी डिजिटल तकनीक के प्रयोग सम्बन्धी पाँच अलग-अलग सैशनों के द्वारा विस्तार में जानकारी दी गई।

स. संधवां ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान पंजाब विधान सभा के नोटिस आफिस, नोटिस सैक्शन और डिजिटल कार्य-सूची, प्रश्न शाखा और अनुवाद शाखा, विधान सभा की कमेटियों के आनलाइन हाऊस कमेटी मॉडयूल आदि से सम्बन्धित कामकाज नयी तकनीक के साथ करने के बारे विस्तार में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान नयी तकनीक के अंतर्गत प्रश्नों के उत्तर, नोटिसों के जवाब, बिल, मेज़ पर रखे जाने वाले कागज़ पत्र और सदन की कमेटियों के जवाबों के इलावा लम्बित रिपोर्टों, आनलाइन एजेंडे और दस्तावेज़ आदि समूचा कार्य डिजिटल तरीके से करने के बारे भी प्रशिक्षण दिया गया।

स. संधवां ने बताया कि नेवा जहाँ वैधानिक प्रक्रियाओं को सुचारू बनाता है, वहीं कागज़ी कार्यवाही को घटाता है और कई कामों को स्वै-चालित करता है। यह कानून निर्माताओं को डिजिटल रूप में दस्तावेज़ पहुंचाता है, इनका प्रबंध करने के योग्य बनाता है, समय बचाता है और समूचे तौर पर क्षमता में विस्तार करता है। उन्होंने बताया कि नेवा भौतिक दस्तावेज़ों की प्रिटिंग, वितरण और स्टोरेज़ से सम्बन्धित लागत को घटाता है, जोकि वातावरण अनुकूलता में एक कारगर कदम है।

स्पीकर ने आगे बताया कि नेवा विधायकों के बीच निरंतर सहयोग को आसान करके दस्तावेज़ एकत्रित करने, विचार सांझा करने और वैधानिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित भी करता है। उन्होंने बताया कि पंजाब विधान सभा अब डिजिटल पंजाब विधान सभा बन चुकी है और अब समूचा काम कागज़ रहित होगा। उन्होंने बताया कि इस नयी तकनीक के अंतर्गत ई-विधान सभा हलका मैनेजमैंट के प्रयोग के साथ-साथ समूह विधायक अपने हलकों की जायज समस्याओं को तेज़ी से हल करने के लिए एक प्लेटफार्म के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

नेवा कान्फ़्रेंस-कम-वर्कशाप के अंत में पंजाब विधान सभा के सचिव श्री राम लोक खटाना ने प्रशिक्षण टीम के सदस्यों, संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के अधीन सचिव श्री मुकेश कुमार, सीनियर डायरैक्टर ( आई. टी.) एन. आई. सी. श्री संजीव कुमार, सहायक डायरैक्टर (आई. टी.) एन. आई. सी. श्रीमती प्रीति यादव, प्रोग्राम मैनेजर श्री समीर वरशने और सिस्टम ऐनालिस्ट पंजाब विधान सभा श्री सुजीत कुमार का विशेष तौर पर धन्यवाद भी किया।

 

Tags: National e-Vidhan Application , Neva , Punjab Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD