Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह बने एशियाई खेलों में भारतीय खेल दल के ध्वजवाहक

खेल मंत्री मीत हेयर ने दी मुबारकबाद

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Gurmeet Singh Meet Hayer, Sports News, Hockey, Harmanpreet Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 21 Sep 2023

Last updated on: Sep 21, 2023, 00:00 IST

हांगज़ू में 23 सितम्बर को शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज़ लवलीना को भारतीय खेल दल का ध्वजवाहक बनाया गया है। दोनों खिलाड़ियों के नेतृत्व अधीन भारतीय खिलाड़ी दल उद्घाटनी समारोह में मार्च पास्ट में हिस्सा लेगा। 

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हरमनप्रीत सिंह को खेल दल के नेतृत्व के लिए चुने जाने पर मुबारकबाद देते हुये कहा कि पंजाब और हॉकी खेल के लिए यह सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि पिछले साल बरमिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनने का गौरव हासिल हुआ था। 

मीत हेयर ने समूचे भारतीय खेल दल को बधाईयाँ देते हुये उम्मीद जतायी कि आगामी दो हफ्ते में भारतीय खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन के साथ एशियाई खेलों में देश का नाम रौशन करेंगे। अमृतसर जिले के गाँव तिम्मोवाल का रहने वाला हरमनप्रीत सिंह टोक्यि ओलम्पिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का मैंबर था जब उसने भारतीय टीम की तरफ से सबसे अधिक छह गोल किये थे। 

बरमिंघम में हुये राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के मैंबर ड्रैग फलिक्कर हरमनप्रीत सिंह ने 9 गोल किये। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में इस साल भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियनज़ ट्राफी जीती। सीनियर टीम में खेलते हुये हरमनप्रीत सिंह ने चैंपियनज़ ट्राफी में रजत पदक, हॉकी विश्व लीग में कांस्य पदक, एशिया कप में स्वर्ण पदक और जकार्ता एशियाई खेलों में कांस्य पदक भी जीते हैं। 

जूनियर भारतीय हॉकी टीम की तरफ से खेलते हुये हरमनप्रीत सिंह जूनियर विश्व कप और जूनियर एशिया कप का भी विजेता खिलाड़ी है। भारत सरकार ने उसे अर्जुना अवार्ड से भी सम्मानित किया है। 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Gurmeet Singh Meet Hayer , Sports News , Hockey , Harmanpreet Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD