Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मिनर्वा के 5 उभरते सितारे भारत की सैफ अंडर-16 चैंपियनशिप की जीत में चमके

Sports News, Football, Minerva Football Club, SAFF U 16 Championships, Minerva Rising Stars, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Sep 2023

Last updated on: Sep 16, 2023, 00:00 IST

भारत की खिताबी जीत से मिनर्वा फुटबॉल क्लब(एफसी) के युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने न केवल इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया, बल्कि सैफ चैम्पियनशिप में भारतीय अंडर-16 टीम को जीत दिलाकर राष्ट्रीय ध्वज भी ऊंचा रखा है। जीत में योगदान देने वाले 5 खिलाड़ियों में नगारियांबम अभिजीत, चिंगथम रेनिन सिंह, कंगुजम योहेनबा मेइतेई, विशाल यादव और करीश सोरम के नाम शामिल हैं। सभी ने टीम को मजबूती दी और अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। 

चैंपियन बनने की उनकी यात्रा उनकी अटूट प्रतिबद्धता, कौशल और समर्पण का प्रमाण है। अभिजीत, रेनिन और योहेनबा मेइतेई ने मिनर्वा कैंप में क्षमताओं को निखारने के बाद मैदान पर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और दर्शकों को हैरान कर दिया। 

सामने वाली टीम की गेम को समझने, डिफेंडरों को चकमा देने और गोल करने का मौका बनाने की उनकी क्षमता ने टीम को एक लेवल आगे पहुंचाया। दूसरी ओर, विशाल यादव और करीश सोरम मिनर्वा के वर्ल्ड कप 2034 प्रोजेक्ट के पहले बैच से उभरे। 

उनके रॉ टैलेंट को मिनर्वा के स्पेशलिस्ट कोचेज ने नखारा और उसी के दम पर वे भारतीय अंडर-16 टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर पाए। युवा प्रतिभाओं को विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध मिनर्वा एफसी भारतीय फुटबॉल के लिए आशा की किरण है।

अभिजीत, रेनिन, योहेनबा, विशाल और करीश की सफलता दिखाती है कि क्लब किस तरह से विश्व स्तर के फुटबॉलर तैयार करने में अपना योगदान दे रहा है। इन युवा चैंपियनों ने न केवल अपने परिवार और फुटबॉल समुदाय को गौरवान्वित किया है, बल्कि भारतीय फुटबॉल के विकास और वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी उठाया है। 

उनकी यात्रा उस अपार क्षमता का प्रमाण है जो देश में मौजूद है। अगर जरूरत है तो सिर्फ उन्हें निखारने की जो मिनर्वा कर रहा है। क्लब ने अपने पांच चैंपियन का स्वागत किया और ये दिखाया कि वे हर लेवल पर स्टार खिलाड़ी तैयार कर सकते हैं। 

क्लब ने कहा कि उनकी कामयाबी अब आने वाले फुटबॉलर्स को मदद करेगी और वे उनसे मोटिवेशन ले पाएंगे। उन्होंने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से सपने वास्तव में हकीकत बन सकते हैं।

 

Tags: Sports News , Football , Minerva Football Club , SAFF U 16 Championships , Minerva Rising Stars , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD