Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सलाहकार राजीव राय भटनागर ने एसयूडीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

Rajiv Rai Bhatnagar, Rajeev Rai Bhatnagar, Advisor to Lieutenant Governor, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 04 Sep 2023

Last updated on: Sep 04, 2023, 00:00 IST

उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने नागरिक सचिवालय में राज्य शहरी विकास एजेंसी के कामकाज और प्रदर्शन की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव, प्रशांत गोयल, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय कश्मीर, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय, जम्मू, निदेशक वित्त एचयूडीडी, और अन्य संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से षामिल हुए।

बैठक के दौरान, सलाहकार ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना और इसके विभिन्न घटकों जैसे स्व-रोजगार कार्यक्रम, शहरी बेघरों के लिए आश्रय, सामाजिक गतिशीलता और संस्थागत विकास-एसएचजी और कौशल प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार आदि के कार्यान्वयन की विस्तृत प्रगति ली।

बैठक को संबोधित करते हुए सलाहकार भटनागर ने अधिकारियों को एसयूडीए के लक्ष्यों को कुशलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ प्रभावी संचार और सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एजेंसी के वांछित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए उन पर चर्चा की।

एसईपी, सामाजिक गतिशीलता और संस्थागत विकास-एसएचजी और ईएसटीपी घटकों के कार्यान्वयन पर प्रगति की समीक्षा करते हुए, सलाहकार ने अधिकारियों से लाभार्थियों के लिए पर्याप्त वित्त पोषण का आह्वान किया ताकि वे अपने उद्यम स्थापित कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने उनसे लाभार्थियों की उचित सहायता के लिए कहा ताकि उन्हें उभरते स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र से अच्छी तरह परिचित कराया जा सके। 

उन्होंने लाभार्थियों को प्रशिक्षण देने के लिए अन्य विभागों या संस्थानों के साथ सहयोग करने को भी कहा ताकि उनके कौशल को उन्नत किया जा सके।डीएवाई-एनयूएलएम के शहरी बेघरों के लिए आश्रय घटक की समीक्षा करते हुए, सलाहकार भटनागर ने अधिकारियों से शहरी बेघरों के आश्रय के लिए बनाई गई संपत्तियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी नवनिर्मित आश्रय गृहों को तत्काल चालू करने का निर्देश दिया।

सलाहकार ने अधिकारियों से आश्रय गृहों के बारे में लक्षित समूह के बीच जागरूकता पैदा करने को कहा ताकि वे इस सुविधा का लाभ उठा सकें।सलाहकार ने अधिकारियों से बेघर लोगों की पहचान करने के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में एक सर्वेक्षण करने और बेघर लोगों की पहचान करने में समाज कल्याण विभाग और अन्य विभागों को शामिल करने का भी आह्वान किया, जो इन स्थापित सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।

बैठक के दौरान सलाहकार को बताया गया कि जम्मू, कुपवाड़ा, रियासी और कठुआ जिलों में 100 व्यक्तियों की क्षमता वाले शहरी बेघरों के लिए आश्रयों का निर्माण किया गया है। इन आश्रय गृहों में रहने वाले बेघर व्यक्तियों को खानपान सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

 

Tags: Rajiv Rai Bhatnagar , Rajeev Rai Bhatnagar , Advisor to Lieutenant Governor , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD