Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने एफएटीएफ और सीबीडीटी के साथ मिलकर एनजीओज़/ एनपीओज़ को आतंकवादी फंडिंग जैसे दुरुपयोग से बचाने के लिए वर्कशाप का आयोजन किया

मुख्य उद्देश्य एनजीओज़/ एनपीओज़ को एफएटीएफ, इनकम टैकस के उपबंधों के बारे जागरूक करना था : आईजीपी नीलभ किशोर

Nilabh Kishore, IGP Internal Security, Punjab Police, Non Government Organisations, NGO, Amity University Mohali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Aug 2023

Last updated on: Aug 22, 2023, 00:00 IST

ग़ैर-सरकारी संस्थाओं (एन.जी.ओज़)/गैर-लाभकारी संस्थाओं ( एन. पी. ओ.) को टेरर फंडिंग या मनी लॉन्ड्रिंग जैसे दुरुपयोग से बचाने के लिए पंजाब पुलिस ने वित्तीय एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) और केंद्रीय प्रत्यक्ष कराधान बोर्ड (सीबीडीटी) के सहयोग से मंगलवार को मोहाली की ऐमिटी यूनिवर्सिटी में एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया। 

एफएटीएफ एक अंतर-सरकारी संगठन है जो मनी लान्ड्रिंग और आतंकवादी फंडिंग का मुकाबला करने के लिए नीतियों को उत्साहित करता है। इस वर्कशाप में पंजाब के अलग-अलग जिलों से 100 ग़ैर सरकारी संस्थाओं के 130 सदस्यों ने भाग लिया। 

आईजीपी अंदरूनी सुरक्षा नीलभ किशोर, ओऐसडी एफएटीएफ सेल रिमझिम पांडे, आयकर अधिकारी श्री अभिनीत और केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त डिप्टी डायरैक्टर अश्वनी राठौड़ आदरणियों में शामिल थे, जिन्होंने भाईवालों को आतंकवाद फंडिंग से बचाने के लिए अपने कीमती विचार सांझा किये।

आईजीपी नीलभ किशोर ने कहा कि इस वर्कशॉप का आयोजन करने का उद्देश्य ग़ैर सरकारी संगठनों को चैरिटेबल संस्थाओं से सम्बन्धित एफएटीएफ और इनकम टैक्स की अलग- अलग व्यवस्थाओं के बारे जागरूक करना था जिससे उनको टेरर फंडिंग (टीऐफ) के लिये दुरुपयोग होने से बचाया जा सके।

ज़िक्रयोग्य है कि एन. जी. ओज के सभी सदस्यों ने वर्कशाप में बहुत ही उत्साह से हिस्सा लिया और उनको आतंकवादी संगठनों के द्वारा दुरुपयोग के इस पहलू के बारे जागरूक करने के लिए पंजाब पुलिस और वित्त मंत्रालय का धन्यवाद किया।

 

Tags: Nilabh Kishore , IGP Internal Security , Punjab Police , Non Government Organisations , NGO , Amity University Mohali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD