Saturday, 04 May 2024

 

 

खास खबरें पीसीसी अध्यक्ष ने लुधियाना में लोकसभा चुनाव प्रचार की बनाई रणनीति मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : सुखविंदर सिंह सूक्खू अमृतसर लोकसभा में आम आदमी पार्टी हुई मजबूत, अकाली दल को लगा झटका! पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले - पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0 गुरजीत औजला के हक में हरप्रताप अजनाला ने भरी हुंकार पूर्ववर्ती शिरोमणी अकाली दल ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने और अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे, संस्थानों और आई.टी क्षेत्र को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: सरदार सुखबीर सिंह बादल अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर भाजपा फिर सत्ता में आई तो खत्म कर देगी आरक्षण : बाजवा शहरवासियों ने गर्मजोशी के साथ अमरेंद्र सिंह राजा वड़िंग का स्वागत किया चुनाव का पर्व-देश का गर्व, हरियाणा में 25 मई को होगा मतदान- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू राजनीतिक दलों की उपस्थिति में हुई ई.वी.एम. व वी.वी.पैट्ज की हुई पहली रैंडेमाइजेशन सीजीसी लांडरां द्वारा चौथी इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन कम्प्यूटेशनल मेथड इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी का आयोजन किया गया भगवंत मान ने फगवाड़ा में डॉ. चब्बेवाल के लिए किया चुनाव प्रचार, रोड शो कर आप उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने की अपील की कांग्रेस की जीत के बाद सबसे पहला काम अग्निवीर जैसी स्कीम का खात्मा श्री फतेहगढ़ साहिब में भगवंत मान ने कहा - गुरप्रीत जीपी की जीत पक्की, सिर्फ ऐलान होना बाकी लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी हुई और भी मजबूत मानसिक दबाव में बेतुकी बयानबाजी कर रही कांग्रेस : राजीव बिंदल जनता के फैसले जनता के बीच बैठकर जनता की मौजूदगी में होते थे: मीत हेयर

 

गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा धुंध के मौसम से पहले लिंक सड़कों पर रोड सेफ्टी के पुख़्ता इंतज़ाम करने के आदेश

13,832 लिंक सड़कों पर रोड सेफ्टी उपायों को यकीनी बनाने के लिए 132.65 करोड़ रुपए किये जा रहे हैं ख़र्च

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Aug 2023

गाँवों की लिंक सड़कों को और सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को सर्दियों के दौरान धुंध का मौसम शुरू होने से पहले सड़क सेफ्टी/ साईनज़ प्रोवीजनज़ उपलब्ध करने के प्रोजैकट को मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं। वह यहाँ पंजाब मंडी बोर्ड के कार्यकारी इंजीनियरों और ज़िला मंडी अफ़सरों की मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचन्द सिंह बरसट के साथ बोर्ड के साथ मंडी बोर्ड के चल रहे विकास प्रोजेक्टों का जायज़ा लेते हुये कृषि मंत्री ने कहा कि 13,832 लिंक सड़कों की शिनाखत करके 132.65 करोड़ रुपए की लागत के साथ इन सड़कों पर सुरक्षा साईनज़ आदि के पुख़ता प्रबंध किये जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि इस प्रोजैकट को धुंध के मौसम से पहले-पहले पूरा किया जाये जिससे सड़क हादसों से बचा जा सके।

इस मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने राज्य की अनाज मंडियों में नये शैड्डों और फड़ों के निर्माण और अन्य विकास कामों की प्रगति का जायज़ा भी लिया।पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री बरसट ने बताया कि मंडी बोर्ड की आमदन बढ़ाने के लिए खाली पड़े फ्लैटों की अलाटमैंट, मंडियों में ए. टी. एम. बूथ लगाने, खाली पड़े शैड्डों को अन्य कामों के लिए बरतने सहित कई प्रयास किये जा रहे हैं।

इस के इलावा वातावरण को हरा-भरा बनाने के लिए अलग-अलग मंडियों में 50,000 पौधे भी लगाऐ जा रहे हैं। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा बाढ़ राहत और पुनर्वास कामों के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में 47.58 लाख रुपए का योगदान भी डाला गया है।पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल्ल ने कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया कि सभी प्रोजेक्टों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है।

गाँवों की लिंक सड़कों सम्बन्धी स्टेट नोडल अफ़सर-कम-मुख्य इंजीनियर जतिन्दर सिंह भंगू ने बताया कि 18 फुट और 16 फुट चौड़ी लिंक सड़कों पर सैंटर लाईन, तीखे मोडों पर करवज और सड़क के दोनों किनारों पर सफ़ेद पट्टियाँ, चेतावनी संकेत, सावधानी वाले साईन बोर्ड और सूचना बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। इसके इलावा संभावित खतरे वाले मोड़ों और पुलों के दोनों तरफ़ रोड स्टड्डस (कैट आईज़) के साथ-साथ लिंक सड़कों पर पड़ते स्कूलों और अस्पतालों के सामने रम्बल स्ट्रिप्स बनाईं जा रही हैं।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने पंजाब मंडी बोर्ड के स्टाफ को और मेहनत के साथ काम करने और सभी प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करने के लिए भी कहा।मीटिंग में इंजीनियर-इन-चीफ़ श्री गुरदीप सिंह और बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD