Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

चीफ़ जस्टिस रवि शंकर झा द्वारा पंजाब के ‘‘लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम’’ दफ़्तरों का वर्चुअल उद्घाटन

Judiciary, Ravi Shankar Jha, Chief Justice Punjab & Haryana High Court, Punjab State Legal Services Authority
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Aug 2023

Last updated on: Aug 17, 2023, 00:00 IST

चीफ़ जस्टिस माननीय रवि शंकर झा द्वारा आज पंजाब के 14 जिलों में ‘‘लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम’’ के दफ़्तरों का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। इस सम्बन्धी मैंबर सचिव जी द्वारा बताया गया कि लीगल ऐड डिलिवरी सिस्टम को और ज्यादा प्रभावी और नतीजा-प्रमुख बनाने के लिए नेशनल लीगल सर्विसेज़ अथॉरिटी (नालसा) ने लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का संकल्प लिया है जोकि सार्वजनिक डिफैंडर सिस्टम की तर्ज़ पर है।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस और पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के पैटर्न-इन-चीफ़ माननीय श्री जस्टिस रवि शंकर झा ने पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस श्री गुरमीत सिंह संधावालीया, माननीय जस्टिस श्री अरुण पल्ली और माननीय जस्टिस श्रीमती हरप्रीत कौर जीवन की हाज़िरी में पंजाब के 14 ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटी अमृतसर, बरनाला, फरीदकोट, फ़िरोज़पुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, मोगा, पठानकोट, पटियाला, रूपनगर, श्री मुक्तसर साहिब और तरन तारन में “लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम’’ दफ़्तरों का वर्चुअली उद्घाटन किया है। 

इस मौके पर पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी के कार्यकारी चेयरमैन माननीय जस्टिस श्री गुरमीत सिंह संधावालीया ने ज़िला और सैशन जजों, सचिवों, ज़िला कानूनी सेवा अथॉरिटीज़ और एल. ए. डी. सी. एस. के अधीन लगे वकीलों को संबोधन करते हुये बताया कि पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी उन लोगों को कानूनी सेवाएं प्रदान करती है जो कानूनी सेवा अथॉरिटीज़ एक्ट, 1987 की धारा 12 में दर्शाये मापदण्डों अनुसार गिरफ़्तारी से पहले, गिरफ़्तारी के मौके, रिमांड और आपराधिक मामलों में कानूनी सहायता के लिए योग्य हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम के अंतर्गत चुने गए वकील अपनी निजी प्रेक्टिस नहीं कर सकते और वह समाज के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों को समय पर और सही सलाह के लिए ज़िम्मेदार और जवाबदेह होंगे। इस सिस्टम के अंतर्गत आपराधिक मामलों में कानूनी सहायता सम्बन्धी वकील अपना पूरा समय देंगे जिससे लीगल एड डिफेंस काउंसल की उपलब्बधता, पहुंचयोगता, प्रभावशीलता, कुशलता और जवाबदेही बढ़ेगी।

पंजाब के 14 जिलों में ज़रूरतों अनुसार लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम प्रोजैक्ट के अंतर्गत कुल 86 सलाहकार मौजूद हैं। लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम के वर्चुअल उद्घाटन के दौरान, श्री रमेश चंद्र डिमरी, रजिस्ट्रार जनरल, श्री कमलजीत लांबा, रजिस्ट्रार विजीलैंस, श्री मनजिन्दर सिंह, मैंबर सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी और श्रीमती स्मृति धीर, अतिरिक्त मैंबर सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी, एस. ए. एस. नगर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Judiciary , Ravi Shankar Jha , Chief Justice Punjab & Haryana High Court , Punjab State Legal Services Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD