Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रोड्यूसर अनूप जलोटा, सिंगर्स सुरेश वाडेकर, रीना मेहता के म्युज़िक वीडियो "उई मुई सू" में स्नेहा उल्लाल और आमिर शेख की बेहतरीन केमिस्ट्री

Music, Entertainment, Mumbai, Singer, Song, Mumbai News, Ui Mui Su, Suresh Wadkar, Reena Mehta, Aamir Shaikh, Sneha Ullal, Anup Jalota
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 12 Aug 2023

Last updated on: Aug 12, 2023, 00:00 IST

सलमान खान के अपोजिट फ़िल्म लक्की से चर्चा में आईं खूबसूरत अदाकारा स्नेहा उल्लाल अब आमिर शेख के साथ रोमांटिक म्युज़िक वीडियो "उई मुई सू" में नज़र आ रही हैं जो आज ही ज़ी म्युज़िक से रिलीज़ हुआ है और जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। स्नेहा उल्लाल और आमिर शेख की जोड़ी और उनके बीच गज़ब केमिस्ट्री गाने को और भी आकर्षक बना रही है। 

इस सॉन्ग के प्रोड्यूसर अनूप जलोटा हैं, जो सारी दुनिया मे भजन सम्राट के नाम से जाने जाते हैं। पद्मश्री अनूप जलोटा ने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मो का निर्माण किया है। उन्हें इस गाने के बोल और यह प्रोजेक्ट इतना रोचक लगा कि वे उसे निर्माता के रूप में पेश करने के लिए तैयार हुए।

इस गाने को बॉलीवुड के लिजेंड्री गायक सुरेश वाडेकर और रीना मेहता ने आवाज दी है। सुरेश वाडेकर ने बॉलीवुड में "तुमसे मिलके ऐसा लगा तुमसे मिलके" जैसे अनगिनत ब्लॉकबस्टर गीत दिए हैं। 

सुरेश वाडेकर की सुरीली आवाज ने इस गीत को और भी बेहतरीन बना दिया है। सिंगर रीना मेहता ने अनूप जलोटा सहित कई बड़े सिंगर्स के साथ गाने गाए हैं जैसे अमित मिश्रा, नकाश अज़ीज़, देव नेगी, शहीद मल्ल्या, आमान त्रिखा और आमिर शैख़, उनके कई म्युज़िक वीडियो रिलीज़ होकर लोकप्रिय हो चुके हैं। 

उन्होंने इस रोमांटिक अल्बम में अपनी मधुर आवाज से जान डाल दी है। फ़िल्म ऎक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड में सलमान खान के साथ फ़िल्म लक्की के साथ डेब्यू किया था। 

वह ऐश्वर्या राय जैसा लुक रखने के लिए भी चर्चा में रही हैं और अब वह आमिर शेख के साथ इस वीडियो में अपनी अदाओं से सबको लुभा रही हैं। मल्टी टैलेंटेड आमिर शेख ने पहली बार किसी और सिंगर के गाए गीत पर परफॉर्म किया है। 

उनके कई गाने बतौर सिंगर और परफॉर्मर टी सीरीज, जी म्युज़िक, बी4यू, वीनस वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड जैसी बड़ी म्युज़िक कंपनियों द्वारा रिलीज होकर पॉपुलर हो चुके हैं। ये लेटेस्ट गीत गाया सुरेश वाडेकर ने है और आमिर शेख ने स्नेहा उल्लाल के साथ परफॉर्म किया है। 

आमिर शेख ने स्नेहा उल्लाल के साथ इस सॉन्ग में अपनी अभिनय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। स्नेहा जहां बेपनाह कोमल और हसीन लग रही हैं वहीं अपने अलग लुक में आमिर शेख भी बेहतरीन नजर आ रहे हैं। 

इस वीडियो में आमिर शेख का लुक डैशिंग लग रहा है, वैसे तो आमिर ने बहुत सारे वीडियो में परफॉर्म किया है लेकिन अब तक के सबसे अलग और कमाल के लुक में वह इस वीडियो में परफॉर्म करते दिख रहे हैं। रीना मेहता ने कहा कि इस गाने के लिरिक्स बहुत यूनिक हैं "उई मुई सू" ये गाना देखने के बाद आपको पता चलेगा कि उई मुई सू का मतलब क्या है। 

गाने के संगीतकार उमेश मिश्रा और गीतकार मुकेश सावन हैं। इस अनोखे वीडियो को आजाद हुसैन ने डायरेक्ट किया है। ओशियन म्युज़िक एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने म्युज़िक वीडियो उई मुई सू को ऑडिएंस द्वारा खूब सराहा जा रहा है। 

इसकी कैची लाइन्स,  गाने की प्रस्तुति इसको यादगार बनाती है। उल्लेखनीय है कि आमिर शेख बॉलीवुड के जाने माने साउंड इंजीनियर हैं जो सैकड़ों हिट फिल्मों के गीतों की रिकॉर्डिंग, मिक्सिंग और मास्टरिंग कर चुके हैं।

उन्होंने हिंदी फिल्म जगत के ढेर सारे म्युज़िक डायरेक्टर्स, सिंगर्स के साथ काम किया है। इन्होंने सलमान खान की बॉडीगार्ड, नमस्ते लंदन सहित कई बड़ी फिल्मो के गाने की रिकॉर्डिग की है। 

वह मल्टी टैलेंटेड हैं। उन्होंने सिंगर और ऎक्टर के रूप में भी काफी काम किया है।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singer , Song , Mumbai News , Ui Mui Su , Suresh Wadkar , Reena Mehta , Aamir Shaikh , Sneha Ullal , Anup Jalota

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD