Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चक्की मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्षति का लिया जायजा

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 10 Aug 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन जिला के चक्की मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर भारी भूस्खलन के कारण हुई क्षति का जायजा लिया और जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित बनाए जाएं। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश से सेब बाहरी मण्डियों को भेजा जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है कि सेब सही समय पर मण्डियों तक पहुंचे। 

उन्होंने निर्देश दिए कि सेब सीजन के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग को सुचारू रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 05 प्रदेश में आवश्यक आपूर्ति तथा पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण है।

शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक विभीषिका के कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि जगह-जगह भूस्खलन एवं बादल फटने से न केवल व्यवस्थाएं छिन्न-भिन्न हुई हैं ।

अपितु जन-जीवन भी प्रभावित हुआ है। वह स्वयं अनेक स्थानों का दौरा कर क्षति का जायजा ले रहे हैं।

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने अवगत करवाया कि सोलन जिला में अभी तक भारी वर्षा से लगभग 526 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा प्रभावितों को दी जा रही सहायता राशि एवं जन-जीवन सुचारू बनाए रखने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी भी दी।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक ए.के. दहिया ने भारी वर्षा से राष्ट्रीय राजमार्ग 05 को हुए नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चक्की मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह ठीक करने में 30 से 45 दिन का समय लगेगा। 

उन्होंने प्राधिकरण द्वारा इस राजमार्ग को सुचारू बनाए रखने और भविष्य में क्षति से बचाने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी भी दी। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह, जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD