Tuesday, 18 June 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत रामलला के दर्शन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सी जी सी झंजेड़ी कैंपस में विद्यार्थियों को सड़की नियमों के पालन के लिए जागरूक करने के लिए लिए साप्ताहिक वर्कशाप का समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने एआईयू सॉफ्टबॉल महिला टूर्नामेंट में जीत हासिल की जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को बनाया उम्मीदवार डॉ. एस.पी. सिंह ओबरॉय के प्रयासों से फांसी से बचा युवक सुखवीर रिहाई के बाद अपने वतन लौटा औद्योगिक क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाए : नायब सिंह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित गुरुद्वारा पौंटा साहिब में हुए नतमस्तक पिंजौर में 15 जुलाई से शुरू होगी सेब मंडी : नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मिल्कफेड की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया मण्डी मध्यस्थता योजना के तहत सभी लंबित देनदारियों के निपटारे के लिए 153 करोड़ रुपये जारी : सुखविंदर सिंह सुक्खू वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : नायब सिंह पंजाब पुलिस द्वारा नशों के विरुद्ध विशेष जागरूकता मुहिम की शुरुआत राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ हिमाचल में हमले के शिकार हुए एनआरआई परिवार से अमृतसर के अस्पताल में मिलने पहुंचे मंत्री कुलदीप धालीवाल ड्रग्स मुद्दे पर सुनील जाखड़ के ट्वीट पर आप की प्रतिक्रिया पंजाब में भाजपा की जीरो सीट के लिए सुनील जाखड़ जिम्मेदार : नील गर्ग सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘इंदिराज हिमाचल-टूवर्ड्ज़ न्यू फ्रंटियर्ज’ प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी : प्रो.चन्द्र कुमार 18वीं लोकसभा आम चुनाव में हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से 3.17 लाख वोट अधिक प्राप्त हुए - एडवोकेट हेमंत कुमार अमित शाह ने जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

 

भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ गया और कानून व्यवस्था खत्म हो गई है : अभय सिंह चौटाला

‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को जिला करनाल के हलका निलोखेड़ी के गांव कारसा से शुरू हुई और गांव निगदू, बडालवा, कोयर, सामड़ी, रमाना और पड़ावाला होते हुए सौंकडा पहुंची

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

करनाल , 09 Aug 2023

परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 158वें दिन जिला करनाल के हलका निलोखेड़ी के गांव कारसा से शुरू हुई और गांव निगद होते हुए बडालवा पहुंची जहां इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का गांव वासियों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। अभय चौटाला जब बडाला गांव वासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जान रहे थे तब एक महिला ने उनको अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि 6 साल पहले उसका राशन कार्ड बना था जो अब काट दिया गया है। 

जब वो दोबारा अपना राशन कार्ड बनवाने गई तो उससे 3 हजार रूपए रिश्वत के मांगे गए। उसने बताया कि उसके सिर्फ चार बेटियां हैं और घर में कोई कमाने वाला नहीं है ऐसे में वो रिश्वत देने के लिए 3 हजार रूपए कहां से लाए। उस महिला की बात को सुनकर इनेलो नेता ने ग्रामीणों से कहा कि आप इसी बात से अंदाजा लगा लो कि इस भाजपा गठबंधन सरकार में कितना बड़ा भ्रष्टाचार है और कैसे एक गरीब महिला पर अत्याचार किया जा रहा है।

इनेलो नेता ने ग्रामीणों से उनकी फसल-बाड़ी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि फसलें बाढ़ के पानी के कारण खराब हो गई हैं। जब इनेलो नेता ने उनसे पूछा कि क्या कोई सरकारी अधिकारी उनकी खराब हुई फसलों को देखने आया है तो ग्रामीणों ने बताया कि आज तक कोई सरकारी अधिकारी नहीं आया। अभय ने ग्रामीणों की बातें सुन कर कहा कि इन सब बातों से यह साबित होता है कि भाजपा गठबंधन सरकार किसानों की हितैषी नहीं है और लगातार किसानों को कमजोर करने में लगी है। 

भाजपा गठबंधन सरकार ने खाद, बीज, कीड़ेमार दवाइयां सब महंगी कर दी हैं। ऊपर से मुख्यमंत्री ने आदेश जारी कर दिए हैं कि अगर किसान को खाद चाहिए तो उसे पोर्टल पर लिख के देना पड़ेगा कि कितनी खाद चाहिए। पैक्स में खाद है नहीं और मजबूरी में किसानों को बाजार से 300 रूपए वाला बैग ब्लैक में महंगा लेना पड़ता है। भाजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई बढ़ गई, भ्रष्टाचार बढ़ गया और कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। 

अब प्रदेश के सभी वर्ग के लोग इस नकारा और निकम्मी भाजपा गठबंधन सरकार को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का रूझान और विश्वास अब सिर्फ इनेलो की तरफ है और इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही चुनाव आएंगे तो इनेलो को सत्ता सौंपेंगे। इनेलो की सरकार बनते ही जो वादे किए हैं उन्हें प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। इस दौरान इनेलो में शमिल होने का सिलसिला जारी रहा और अन्य दलों को छोडक़र सैकड़ों की तादाद में लोगों ने चौ. देवी लाल की नीतियों में आस्था रखते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD