Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल सी जी सी झंजेडी कैंपस में स्मार्ट जीवन और सफलता की रणनीतियों पर एक गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन बेला फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की स्वर्ण मंदिर यात्रा अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

भाजपा गठबंधन सरकार ने किसानों को गर्त में पहुंचा दिया है: अभय सिंह चौटाला

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को जिला करनाल के हलका असंध के गांव नरू खेड़ी से शुरू हुई और गांव हथलाना होते हुए औंगद पहुंची

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

करनाल , 07 Aug 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 156वें दिन जिला करनाल के हलका असंध के गांव नरू खेड़ी से शुरू हुई और गांव हथलाना होते हुए औंगद पहुंची। इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का गांव वासियों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। 

इनेलो नेता ने गांव वासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस दौरान इनेलो में शामिल होने का सिलसिला जारी रहा और अन्य दलों को छोडक़र सैकड़ों की तादाद में लोगों ने चौ. देवीलाल की नीतियों में आस्था रखते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।  

गांव औंगद में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार ने किसानों को गर्त में पहुंचा दिया है। धान की फसल में नमी के नाम पर 200 रूपए से 250 रूपए काट कर किसानों का हजारों करोड़ रूपए खा गए। 

नमी के नाम पर काटे गए रूपयों का कोई रिकार्ड नहीं है कि वो राशि किस खाते में गई है। हर साल धान की फसल में नमी के नाम पर घोटाले करने का खेल कई सालों से बदस्तूर जारी है। 

जहां किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करके उनके वोट लेकर सत्ता हासिल की वहीं किसानों की न तो फसलों के दाम दिए, न ही समय पर पूरी फसल की खरीद की। खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयां समेत कृषि उपकरणों के दाम बढ़ा दिए। 

खाद पर सब्सिडी कम कर दी, साथ ही एक बैग जो 50 किलो का आता था उसे 45 किलो का कर दिया। खाद लेने के लिए पोर्टल पर डालना जरूरी कर दिया जबकि पोर्टल चलते ही नहीं हैं। 

बीमा कंपनियों से सांठगांठ कर किसानों से प्रीमियम के हजारों करोड़ रूपए लूट लिए और मुआवजा लेने के लिए किसान आंदोलन करने पर मजबूर हैं। 

उन्होंने कहा कि इस किसान विरोधी भाजपा गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फैंकने और चौ. देवीलाल की नीतियों की किसान और कमेरे की सरकार बनाने का समय आ गया है। 

इस पर लोगों ने दोनों हाथ उठाकर अभय सिंह चौटाला की बातों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि लोगों का रुझान और विश्वास अब सिर्फ इनेलो की तरफ है और इंतजार कर रहे हैं कि जैसे ही चुनाव आएंगे तो इनेलो को सत्ता सौंपेंगे। इनेलो की सरकार बनते ही जो वादे किए हैं उन्हें प्रमुखता से पूरा किया जाएगा।  

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD