Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

उपायुक्त रामबन ने ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ अभियान के लिए 143 पंचायतों, 3 नगर पालिकाओं में व्यवस्था की समीक्षा की

66 अमृत सरोवर आयोजनों की मेजबानी हेतु तैयार

Ramban, Deputy Commissioner Ramban, Mussarat Islam, Mussarat ul-Islam, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Ramban
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामबन , 01 Aug 2023

Last updated on: Aug 01, 2023, 00:00 IST

रामबन के उपायुक्त मुसर्रत इस्लाम ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ के लिए जिला प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दी गई योजना के कार्यान्वयन हेतु गतिविधिवार तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त हरबंस शर्मा, मुख्य योजना अधिकारी डॉ. कस्तूरी लाल, एसीडी अशोक सिंह कटोच, डीपीओ, सीएचओ और अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए, उपायुक्त ने एसीडी और नगर पालिकाओं के ईओ को दिशानिर्देशों के अनुसार सभी पंचायतों और एमसी में चिन्हित स्थानों पर स्मारक पट्टिकाएं लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले के 66 पंचायतों में अमृत सरोवरों के आसपास तथा अन्य पंचायतों में भी चिन्हित स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।

उपायुक्त ने सभी हितधारकों को कार्यक्रम के मुख्य विचार ‘‘मिट्टी को नमन‘‘ और ‘‘वीरों का वंदन‘‘ को बढ़ावा देने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। देश के प्रति उनके योगदान को स्वीकार करने के लिए स्थानीय वीरों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को स्थानीय रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार सम्मानित भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतिभागियों को अभियान वेबसाइट, ीजजचेरूध्ध्लनअंण्हवअण्पदध्उमतपऋउंजपऋउमतं कमेीऋ‘‘पर व्यक्तिगत सेल्फी अपलोड करने के लिए कहा जाएगा और सामाजिक शेयर प्रॉम्प्ट के साथ डिजिटल प्रमाणपत्र तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 143 पंचायतों में प्रत्येक कार्यक्रम में 75 स्वदेशी पौधे लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत में होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्र गान गाया जाएगा।

 

Tags: Ramban , Deputy Commissioner Ramban , Mussarat Islam , Mussarat ul-Islam , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Ramban

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD