Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

भारतीय विदेश सेवा के प्रोबेशनर्स ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में भारत की भूमिका और तेजी से बढ़ता प्रभाव युवा राजनयिकों के लिए नई चुनौतियों के साथ-साथ शानदार अवसर भी प्रदान करता है : द्रौपदी मुर्मु

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Aug 2023

भारतीय विदेश सेवा (2022 बैच) के प्रोबेशनर्स ने आज (1 अगस्त, 2023) राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। प्रोबेशनर्स को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय राजनयिक बनने के लिए इससे बेहतर समय और नहीं हो सकता। वैश्विक विकास के अगुवा और वैश्विक शासन में एक मजबूत आवाज के रूप में भारत की भूमिका और प्रभाव अंतर्राष्ट्रीय जगत में तेजी से बढ़ रहा है। 

आज, अंतर्राष्ट्रीय समुदाय जटिल वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए भारत की तरफ देख रहा है: चाहे वह सतत विकास हो, जलवायु परिवर्तन हो, साइबर सुरक्षा हो, आपदाओं से निपटना हो या उग्रवाद और आतंकवाद से मुकाबला करना हो। उन्होंने कहा कि यह उन जैसे युवा राजनयिकों के लिए नई चुनौतियों के साथ-साथ शानदार अवसर भी प्रदान करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे ही युवा अधिकारी जिम्मेदारियों के निर्वहन की तैयारी करते हैं, उन्हें यह ध्यान में रखना चाहिए कि विदेश में उनके सभी प्रयासों और गतिविधियों का अंतिम उद्देश्य अपने देश में वृद्धि और विकास को बढ़ावा देना हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें भारत की अधिक समृद्धि के बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए अन्य सिविल सेवाओं के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना होगा। 

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें दुनिया भर में 33 मिलियन मजबूत भारतीय प्रवासियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को और विकसित कर बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कांसुलर सेवाओं को रेखाकिंत करते हुए कहा कि सामुदायिक पहुंच के दौरान  संवेदनशील और मानवीय हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से भारतीय समुदाय के सदस्यों से नियमित रूप से मिलने और उनके कल्याण का ध्यान रखने का आग्रह किया।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD