Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब पुलिस की नशों के खि़लाफ़ विशेष मुहिम जारी फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस ने स्कूली बच्चों को नशों के बुरे प्रभावों के बारे किया जागरूक

नशों के विरुद्ध पंजाब पुलिस की लड़ाई में और गाँव हुये शामिल; एसएएस नगर के 14 गाँवों ने प्रस्ताव किये पास

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fatehgarh Sahib Police, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 31 Jul 2023

Last updated on: Jul 31, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार पंजाब पुलिस की तरफ से नशों के विरुद्ध शुरू की घेराबन्दी और तलाशी मुहिम के चलते फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस ने आज स्कूली बच्चों को नशों और इसके बुरे प्रभावों के बारे जागरूक करने के लिए विशेष मुहिम की शुरुआत की। 

घेराबन्दी और तलाशी मुहिम के पाँचवे दिन, डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर रोपड़ रेंज के दो जिलों एसएएस नगर और फ़तेहगढ़ साहिब में यह मुहिम चलाई गई। यह मुहिम इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आईजीपी) रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर की समूची निगरानी अधीन चलाई गई और एसएसपी सन्दीप गर्ग (एस. ए. एस. नगर) और एसएसपी डा. रवजोत कौर ग्रेवाल ( फ़तेहगढ़ साहिब) को भारी पुलिस फोर्स तैनात करके सुनियोजित ढंग से योजना बनाने के लिए कहा गया था। 

स्पेशल डीजीपी लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने फ़तेहगढ़ साहिब पुलिस की तरफ से इस विलक्षण मुहिम को शुरू करने की सराहना करते हुये कहा कि यह मुहिम स्कूली बच्चों को नशों के बुरे प्रभावों के बारे जागरूक करने में सहायक होगी जिससे उनको नशों का शिकार होने से बचाया जा सकेगा। स्कूली बच्चों को नशों के विरुद्ध लड़ाई के लिए जागरूक करने का विचार एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डा. रवजोत कौर ग्रेवाल का था। 

उन्होंने कहा कि पुलिस को लगातार लोगों का सहयोग मिल रहा है क्योंकि एस. ए. एस. नगर जिले के 14 गाँवों ने नशा बेचने वालों का सामाजिक बाइकाट करने और अपने गाँवों को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रस्ताव पास किये हैं। इससे पहले संगरूर जिले के कम से कम 67 गाँवों और 20 वार्डों ने भी ऐसे प्रस्ताव पास किये थे, जबकि ज़िला श्री मुक्तसर साहिब के नशों के लिए बदनाम दो इलाकों गाँव मिड्डा और मलोट के मोहल्ला छज्जूघर के निवासियों ने नशों से दूर रहने का प्रण लिया था। 

आज की कार्यवाही के नतीजों के बारे बताते हुये विशेष डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमों ने 13 एफआईआरज़ दर्ज करके 12 समाज विरोधी तत्वों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस टीमों ने इनके कब्ज़े में से 2.5 लाख रुपए की ड्रग मनी, 40 ग्राम हेरोइन, 12 किलो गाँजा, 2 किलो सुलफ़ा और 1 किलो भुक्की भी बरामद की है। 

यह मुहिम स्पेशल टास्क फोर्स के सहयोग के साथ चलाई गई। इस दौरान आईजीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने एसएसपी डा. रवजोत कौर ग्रेवाल के साथ फतेहगढ़ साहिब के सरकारी मिडल स्कूल महद्दियां से स्कूली विद्यार्थियों के साथ बातचीत करके मुहिम की शुरुआत की। 

डा. रवजोत ने कहा कि जब स्कूली बच्चों को उचित ढंग से जागरूक किया जाता है तो वह नशों के विरुद्ध लड़ाई में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इससे बच्चे न सिर्फ़ ख़तरनाक नशीले पदार्थ के प्रयोग को न कहना सिखते हैं, बल्कि यदि उनको अपने आसपास ऐसी किसी घटना के बारे पता लगता है तो उनको अपने अध्यापकों और काउंसलिंग ग्रुपों के साथ इस संबंधी जानकारी देने के लिए भी उत्साहित किया जाता है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fatehgarh Sahib Police , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD