Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

स्वास्थ्य मंत्री की वादाखिलाफी से नाराज 108 एम्बुलेंस कर्मचारी

108 एंबुलेंस को लग सकती है ब्रेक, मांगें न मानने पर कर्मचारी हड़ताल पर जाने को मजबूर

Protest, 108 Ambulance Workers Union, Amandeep Singh, State President 108 Employees Union, Ambulance Workers Union
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Jul 2023

Last updated on: Jul 31, 2023, 00:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री पंजाब द्वारा दिए गए आश्वासन के 7 महीने बाद भी बढ़ा वेतन न मिलने के कारण 108 एम्बुलेंस कर्मचारी फिर से हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि वेतन बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने बीते जनवरी माह में लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया था, जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को मानने और वेतन में 5000 रुपये की बढ़ोतरी समेत कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार और कंपनी ने अभी तक कर्मचारियों को किसी भी तरह की राहत नहीं दी है। 

इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान के कहने के बावजूद कंपनी ने कर्मचारियों को जनवरी महीने का वेतन नहीं दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दवेसर, चेयरमैन संतोख गिल, रवि कुमार, बाल्मिक समाज के गुरु बाबा नछत्तर नाथ ने 108 एंबुलेंस स्टाफ को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का वादा किया।

108 कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमनदीप सिंह और उपाध्यक्ष जोगा सिंह ने आज यहां कहा कि वे लंबे समय से मांग कर रहे थे कि सरकार उनकी सेवाएं अपने अधीन ले, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 2013 से उनका इंक्रीमेंट रुका हुआ है और सरकार इसके भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बावजूद कंपनी का अडिय़ल रवैया जस का तस है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय तय हुआ था कि 108 कर्मचारियों का ट्रांसफर दूर दराज नहीं किया जाएगा, लेकिन अब सरकार कर्मचारियों का 200 से 300 किलोमीटर ट्रांसफर कर रही है. जिससे उनका जीवन आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित हो रहा है। 

उन्होंने मांग की कि 108 कर्मचारियों का चिकित्सा व् दुर्घटना बीमा कराया जाए तथा कोविड काल में बंद अवकाशों को बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय आवाज उठाने वाले कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर उनका मनोबल गिराने जैसे असफल कदम उठा रही है। 

उन्होंने मांग की कि अपने हक के लिए आवाज उठाने वाले बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल किया जाए और एंबुलेंस चालक को नियमानुसार 12 की जगह 8 घंटे की ड्यूटी दी जाए। इस मौके पर यूनियन के पक्ष में आए राष्ट्रीय भगवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज दवेसर व अध्यक्ष संतोक सुख व् बाल्मीक समाज के गुरु नक्षत्र नाथ ने कहा कि वे सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दे रहे हैं, अगर फिर भी सरकार ने 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगें ना मानी, तो मज़बूर होकर आगामी 4 अगस्त को 108 की सेवाएं बंद करके चंडीगढ़ मुख्यमंत्री के कार्यालय के समक्ष पक्का धरना लगाया जाएगा। 

उन्होंने मांग की कि कंपनी के ठेके रद्द कर सरकार तत्काल 108 कर्मचारियों को अपने अधीन ले ताकि लोगों को आपातकालीन सहायता प्रदान करने वाले इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से कंपनी पंजाब का करोड़ों रुपए मुंबई स्थित अपने मुख्य कार्यालय भेज रही है। 

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने कंपनी से उनकी मांगें पूरी नहीं की तो वे एक अनिश्चित अवधि के लिए तीखा संघर्ष करेंगे।

 

Tags: Protest , 108 Ambulance Workers Union , Amandeep Singh , State President 108 Employees Union , Ambulance Workers Union

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD