Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मायट्राइडेंट की दो दिवसीय अखिल भारतीय डिस्ट्रीब्यूटर मीट का आयोजन

Commercial, myTrident, Trident Group, Taj Lakefront, Bhopal, Neha Gupta, Chairperson of myTrident, Mink & Flannel Blankets
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jul 2023

Last updated on: Jul 30, 2023, 00:00 IST

वैश्विक होम टेक्सटाइल समूह ट्राइडेंट ग्रुप की एक इकाई मायट्राइडेंट, जो विश्व स्तर पर एक एकीकृत होम टेक्सटाइल निर्माता है। मायट्राइडेंट ने भोपाल स्थित  ताज लेकफ्रंट होटल में 28 और 29 जुलाई 2023 को अपने ट्रेड पार्टनर्स  के लिए डिस्ट्रीब्यूटर मीट का आयोजन किया। 

इस बैठक में ट्राइडेंट के ट्रेड पार्टनर्स और पूरे भारत में होम टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े प्रमुख वितरकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। मायट्राइडेंट की चेयरपर्सन श्रीमती नेहा गुप्ता, के तत्वावधान में घरेलू होम टेक्सटाइल कैटेगरी  में मायट्राइडेंट की मजबूत उपस्थिति की एक प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं की बढ़ती जरूरतों के आधार पर तैयार किये गए मायट्राइडेंट के फॉल-विंटर'23 संग्रह का अनावरण किया गया जिसमें मायट्राइडेंट जूनियर, रोड टू जयपुर, मिंक और फलालैन कंबल,हिज एंड हर और संस्कृति कलेक्शन की ट्रेड पार्टनर्स और वितरकों द्वारा भरपूर सराहना की गई । 

यहाँ प्रदर्शित संग्रह समृद्ध, प्रीमियम और एथनिक था और इस कलेक्शन में अलग-अलग स्वाद वाले लोगों के अनुरूप विशिष्ट डिजाइन, पैटर्न, रंग पैलेट और गुणवत्ता में बेडशीट, तौलिए, कंबल, रजाई, तकिए, गलीचे और कालीनों की श्रृंखला शामिल की गई है। डिस्ट्रीब्यूटर मीट में बोलते हुए, मायट्राइडेंट की चेयरपर्सन  श्रीमती नेहा गुप्ता ने कहा, कि “हमारे वितरक हमारे भागीदार हैं और ट्राइडेंट परिवार का हिस्सा हैं। 

वे हमारी कंपनी की रीढ़ हैं मायट्राइडेंट को भारत में एक घरेलू ब्रांड बनाने की सफलता के पीछे की ताकत और प्रेरक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि यह डिस्ट्रीब्यूटर मीट मात्र एक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सामूहिक उपलब्धियों, कड़ी मेहनत और समर्पण का एक विशेष उत्सव है, यह उस मजबूत बंधन का प्रमाण है जिसे हम एक समान उद्देश्य से एकजुट परिवार के रूप में साझा करते हैं। 

ट्राइडेंट ग्रुप आज  1 अरब अमेरिकी डॉलर का वैश्विक समूह है और यह केवल हमारे व्यापार नेटवर्क सहयोग, और साझेदारी के कारण ही संभव हो पाया है।“ उन्होंने कहा कि यह डिस्ट्रीब्यूटर्स मीट हमारे रिश्तों को और  मजबूत करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगी, इसके तहत भागीदारों को  मध्य प्रदेश के बुधनी स्थित कंपनी की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई का दौरा कराया गया जोकि दुनिया में टेरी टॉवलस के निर्माण के लिए यह अत्याधुनिक और सबसे बड़ा विनिर्माण प्लांट हैं। 

कपड़ा व्यवसाय में ट्राइडेंट के लिए मध्य प्रदेश सबसे बड़े बाजारों में से एक है और राज्य के मध्य में स्थित है ट्राइडेंट का बुधनी प्लांट जिसमें आधुनिक मशीनरी, सर्वोत्तम श्रेणी की प्रक्रियाएं और कुशल श्रम शक्ति जुनून के साथ काम कर रही है। यह संयंत्र वर्टीकली इंटीग्रेटेड है और यहाँ कपास से सूत और सूत से अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली बेडशीटस और तौलियों का निर्माण किया जाता है और यह सभी उत्पाद मायट्राइडेंट के रिटेल और ई-कॉम नेटवर्क के माध्यम से भारत के घरेलू बाजार के लिए उपलब्ध कराए जाते हैं। 

बुधनी प्लांट जीरो  वेस्ट डिस्चार्ज के लिए भी जाना जाता है जोकि कंपनी की  पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता  को  दर्शाता है और इसलिए बुधनी संयंत्र ट्राइडेंट समूह के लिए एक मुकुट-रत्न है। मायट्राइडेंट के खुदरा नेटवर्क पर ब्रांड न्यू कलेक्शन, रिवार्ड एंड रिकॉग्निशन और अन्य कई गतिविधियों के साथ  मजबूत व्यावसायिक योजनाओं और अपने उपभोक्ता समुदाय के विस्तार के साथ इस आयोजन का समापन हुआ।

कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के मोर्चे पर, ट्राइडेंट मध्य प्रदेश में समाज कल्याण की कई गतिविधियां कर रहा है; चाहे वह पर्यावरण संरक्षण हो या समाज उत्थान। ट्राइडेंट ने क्षेत्र के कई स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का नवीनीकरण और नए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है।

 

Tags: Commercial , myTrident , Trident Group , Taj Lakefront , Bhopal , Neha Gupta , Chairperson of myTrident , Mink & Flannel Blankets

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD