Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस की घेराबन्दी और तलाशी अभियान: संगरूर के 87 गाँवों और इलाकों ने नशे विरुद्ध प्रस्ताव किया पास

पंजाब पुलिस ने चौथे दिन संगरूर और बरनाला जिलों में विशेष कार्यवाही की; 11 गिरफ़्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sangrur Police, Sangrur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संगरूर , 27 Jul 2023

Last updated on: Jul 27, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर चलाई जा रही नशा विरोधी अभियान को लोगों का प्रोत्साहन मिलने से पंजाब पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल की है, जिसके अंतर्गत संगरूर जिले के कम से-कम 67 गाँवों और 20 वार्डों की ओर से नशा बेचने वालों का सामाजिक बहिष्कार  करने और अपने गांवों को नशा मुक्त बनाने का प्रस्ताव पास किया।

यह कदम पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करी, समाज विरोधी अनसरों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही घेराबन्दी और तलाशी मुहिम के चलते सामने आया है। बता दे कि इस कार्यवाही के अंतर्गत कल जि़ला श्री मुक्तसर साहिब के दो नशों के लिए बदनाम इलाकों गाँव मिड्डा और मलोट के मोहल्ला छजघर के निवासियों ने नशे से दूर रहने का प्रण लिया था।

मुहिम के चौथे दिन, डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के दिशा- निर्देशों पर यह घेराबन्दी और तलाशी अभियान पटियाला रेंज के दो जिलों संगरूर और बरनाला में चलाया गया। यह सारी कार्यवाही इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( आईजीपी) पटियाला रेंज मुखविन्दर सिंह छीना की निगरानी में चलाई गया और एसएसपीज़ को भारी पुलिस फोर्स तैनात करके उचित ढंग से योजना बनाने के लिए कहा गया था।

संगरूर पुलिस टीम को बधाई देते स्पैशल डीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने लोगों को राज्य से नशे की बीमारी को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए आगे आने का न्योता दिया जिससे राज्य को ‘ रंगला पंजाब’ बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस नशे की स्पलाई को तोडऩे के लिए नशा तस्करों को पकडऩे में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ रही है परन्तु इस उदेश्य के लिए लोगों का सहयोग ज़रूरी है।

विवरन देते स्पैशल डीजीपी ने बताया कि इस कार्यवाही दौरान पुलिस टीमों ने 8 एफआईआरज़ दर्ज करके 11 समाज विरोधी अनसरों को गिरफ़्तार किया है। इसके इलावा पुलिस टीमों ने 60 शक्की व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि एसएसपी संगरूर सुरिन्दर लांबा और एसएसपी बरनाला सन्दीप कुमार मलिक की निगरानी में 1200 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की मज़बूत फोर्स ने अपने- अपने जिलों में पहचाने गए ड्रग हाटस्पाटस में यह कार्यवाही की।

बता दे कि आई.जी.पी. मुखविन्दर सिंह छीना ने 10 पंचायतों को नशे विरुद्ध लड़ाई में उनके यत्नों की प्रशंसा करने के लिए बैठक की।  उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को राज्य में से नशे का सफाया करने के लिए पंजाब पुलिस का साथ देने की अपील की।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sangrur Police , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD