Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'आप' सांसद संजय सिंह का समर्थन करने संसद पहुंचे भगवंत मान

जिस तरह से वे लोकतंत्र के मंदिर को चला रहे हैं, इसी कारण आज देश इस स्थिति में है - सीएम मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Raghav Chadha, Sanjay Singh, Sushil Kumar Rinku
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jul 2023

Last updated on: Jul 27, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहे आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के समर्थन में संसद भवन पहुंचे। संजय सिंह को पूरे मानसून सत्र के लिए सदन से निलंबित कर दिया गया है।

मान ने कहा कि सदन में विपक्षी आवाजों को दबाना कोई नई बात नहीं है लेकिन अगर वे (भाजपा सरकार) लोकतंत्र के मंदिर को जिस तरह चला रहे हैं, इसमें कोई शक नहीं कि आज देश (मणिपुर) इस इसी कारण इस स्थिति में है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा कहती है कि नफरत की राजनीति से कुछ भी अच्छा नहीं होता। 

आज मणिपुर में जो हो रहा है वह भी ध्रुवीकरण की उसी घटिया राजनीति का परिणाम है। संजय सिंह के निलंबन पर मान ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है। 

यही वजह है कि आज सभी विपक्षी सदस्य संजय सिंह के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह आठ साल तक संसद के सदस्य रहे और जब किसी ज्वलंत मुद्दों पर विपक्षी नेता की आवाज नहीं सुनी जाती है तभी वह अपनी सीट छोड़कर सभापति के चेयर के पास जाते हैं।

राज्यपालों के दुरुपयोग पर भाजपा से सवाल करते हुए मान ने कहा कि पंजाब जैसे राज्यों में जहां गैर-भाजपा सरकार है वहां राज्यपाल सरकार के कामकाज में अनावश्यक हस्तक्षेप करते हैं, लेकिन मणिपुर तीन महीने से जल रहा है, वहां का राज्यपाल कहां हैं? मान ने कहा कि मणिपुर में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए मान ने कहा कि प्रधानमंत्री को सिर्फ मणिपुर का जिक्र करने में 78 दिन लग गए। जब भारत का अभिन्न अंग मणिपुर जल रहा था, तब मोदी अमेरिका, फ्रांस और यूएई के दौरे में व्यस्त थे। उन्होंने कहा कि मणिपुर में इंटरनेट पर प्रतिबंध है इसलिए अभी तक केवल एक वीडियो सामने आया है जिसने पूरे देश को भयभीत कर दिया है। 

इसलिए कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि राज्य में किस पैमाने पर हिंसा और क्रूरता हो रही है। मान ने कहा कि देश हमारी बेटियों के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और यह सब करवाने वाले को सबक सिखाएगा।

मान ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा किसी की नहीं सुन रही है। वह सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का भी पालन नहीं कर रहे हैं। 

वे दिल्ली पर अध्यादेश ला रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सर्वसम्मति से इसके खिलाफ फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि आप हर महीने 'मन की बात' करते हैं, लेकिन एक बार भारत के लोगों के 'मन की बात' भी सुनिए। वही 140 करोड़ लोग अगली सरकार और प्रधानमंत्री तय करेंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Raghav Chadha , Sanjay Singh , Sushil Kumar Rinku

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD