Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के "डिवाइन लाइट हाउस" की आधारशिला रखी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वर्ष की थीम "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" लॉन्च की

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

तमांडो (भुवनेश्वर) , 27 Jul 2023

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (27 जुलाई, 2023) दसाबटिया, तमांडो में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के "डिवाइन लाइट हाउस" की आधारशिला रखी और सेमिनार व सम्मेलन आयोजित करने के लिए वर्ष की थीम "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" लॉन्‍च की। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिर्फ एक संगठन नहीं है, बल्कि महिलाओं द्वारा चलाया जाने वाला एक सामाजिक और आध्यात्मिक अभियान भी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि मानवता के लिए भौतिक और आध्यात्मिक विकास दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी परिवर्तन की संवाहक है और विकास के लिए परिवर्तन अपरिहार्य और आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भौतिकवादी परिवर्तन हमें खुशी दे सकते हैं लेकिन आध्यात्मिक मार्ग पर चलकर मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ध्यान और अनुशासित जीवन-शैली के माध्यम से आध्यात्मिकता का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि समय-समय पर कुछ नकारात्मक विचार हमारे मन को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिरीक्षण की कमी के कारण हम नकारात्मक सोच का शिकार होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे अंदर ईर्ष्या और नफरत की भावना बढ़ने लगती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाकर सकारात्मकता की ओर बढ़ना है। उन्होंने मानवता को जागरूक करने और लोगों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए ब्रह्मकुमारी संगठन के प्रयासों की सराहना की।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD