Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नशे विरुद्ध शुरु की घेराबंदी और तलाशी अभियान के चलते श्री मुक्तसर साहिब के दो हाट-स्पाट क्षेत्रों ने नशे से दूर रहने का लिया प्रण

पंजाब पुलिस द्वारा तीसरे दिन भी विशेष कार्यवाही जारी; फरीदकोट रेंज में 79 अनसर गिरफ़्तार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Sri Muktsar Sahib Police, Sri Muktsar Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री मुक्तसर साहिब , 26 Jul 2023

Last updated on: Jul 26, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा- निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा नशे विरुद्ध शुरु किए अभियान के नतीजे सामने आने शुरू हो गए है क्योंकि ज़िला श्री मुक्तसर साहिब के दो नशों के लिए बदनाम इलाकों गाँव मिड्डा और मलोट के मोहल्ला छजघर के निवासियों ने नशे से दूर रहने का प्रण किया है। 

यह दोनों क्षेत्र हैरोइन, नशीली गोलियों सहित कई तरह के नशीले पदार्थों की तस्करी और प्रयोग के लिए बदनाम है। यह प्रण पंजाब को नशा मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा नशा तस्करों, समाज विरोधी अनसरों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही घेराबन्दी और तलाशी अभियान के चलते सामने आया है। 

अभियान के तीसरे दिन, डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के दिशा- निर्देशों पर यह घेराबन्दी और तलाशी अभियान फरीदकोट रेंज के तीन जिलों फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब और मोगा में चलाया गया। मुक्तसर पुलिस ने यह कार्यवाही सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक की गई ,जबकि फरीदकोट और मोगा पुलिस द्वारा यह छापेमारी दिन के समय पर की गई। 

यह सारी कार्यवाही डीआईजी फरीदकोट रेंज अजय मलूजा की निगरानी में की गई और एसएसपीज़ को भारी पुलिस फोर्स तैनात करके उचित ढंग के साथ योजना बनाने के लिए कहा गया था। विवरन देते स्पैशल डीजीपी ला एंड आर्डर अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस कार्यवाही दौरान पुलिस टीमों ने 66 एफआईआर दर्ज करके 79 समाज विरोधी अनसरों को गिरफ़्तार किया है। 

पुलिस टीमों ने उनसे 68, 500 रुपए की ड्रग मनी, 128 ग्राम हेरोइन, 115 किलो भुक्की, 2560 नशीली गोलियाँ और बड़ी मात्रा में शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तीन भगौड़े अपराधियों ( पीओ) को भी गिरफ़्तार किया है और 293 शक्की व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। 

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि एसएसपी फरीदकोट हरजीत सिंह, एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब हरमनबीर सिंह गिल और एसएसपी मोगा जे एलनचेज़ियन की निगरानी में 1100 से अधिक पुलिस मुलाजिमों की मज़बूत फोर्स ने अपने- अपने जिलों में पहचाने गए ड्रग हाटस्पाटस में यह कार्यवाही की।

पंजाब पुलिस ने राज्य से नशे की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए आने वाले दिनों में भी ऐसे अभ्यान जारी रखे जाएंगे जिससे राज्य को ‘ रंगला पंजाब’ बनाया जा सके।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Sri Muktsar Sahib Police , Sri Muktsar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD