Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाम में मीत हेयर के लिए किया प्रचार, लोगों से उन्हें रिकॉर्ड वोटों से जिताने की अपील की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जिंदल व गुप्ता चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगेः अभय सिंह चौटाला बापू धाम कालोनी सेक्टर 26 में भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को मिला जोरदार जन समर्थन भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू विपक्षी दलों के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने से आम आदमी पार्टी की ताकत कई गुना बढ़ी अमृतसर में बनेगा विशेष आर्थिक जोन -गुरजीत सिंह औजला पंजाब वासियों के लिए आशा की किरण है अकाली दल:एन.के.शर्मा एलपीयू द्वारा एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यूनाइटेड किंगडम के 15 विद्यार्थियों की मेजबानी PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने चम्बा में केन्द्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चम्बा , 24 Jul 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चम्बा मे जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिले में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने रेडक्रॉस, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ-साथ ही जिला में भारी बारिश के कारण हुई क्षति के उपरान्त राहत कार्यों का भी जायजा लिया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ज़िला चम्बा प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है तथा यहां की कला एवं संस्कृति भी बहुत समृद्ध है। ऐतिहासिक महत्व का जिला होने के बावजूद नीति आयोग ने इसे ‘अकांक्षी जिला’ की श्रेणी में शामिल किया है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जिला के प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन जब अधिक समर्पण भाव से करेंगे, तभी वह आकांक्षी जिला की सूचि से बाहर आ सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई गई है, जिससे जिला में कार्यों की प्रगति नज़र आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग अपने काम का आकलन करें और अधिकारी फील्ड में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करंे।

राज्यपाल ने कहा कि जिले में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए वैकल्पिक योजना पर कार्य की एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने उपायुक्त को विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सड़क संबंधी रिपोर्ट तैयार करने के उपरांत उन्हें उपलब्ध करवाने को कहा। वह इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय मंत्री से अतिरिक्त राशि उपलब्ध करवाने के लिए बात करेंगे। 

उन्होंने कहा कि जिला में पर्यटन क्षेत्र को और अधिक विस्तार देने के लिए जिले में मजबूत सड़क नेटवर्क का होना बहुत जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि जिले में 756 क्षय रोगी तथा 156 निक्षय मित्र हैं। 

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से अधिक से अधिक लोगों को निक्षय मित्र बनाने को कहा। इसके अलावा उन्होंने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने को भी कहा।

इस अवसर पर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने अंतर्राष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का शुभारम्भ करने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह जिले में विकास गतिविधियों को गति देना सुनिश्चित कर रहे हैं और राज्यपाल के मार्गदर्शन से उन्हें लाभ मिलेगा। 

उन्होंने राज्यपाल से भूमिहीनों को पुनर्वास के लिए वन भूमि उपलब्ध कराने का मामला उठाने का भी आग्रह किया। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर और डी.एस. ठाकुर ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिये।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने राज्यपाल का स्वागत किया और जिले में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों और केंद्रीय योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप कदम और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी उपस्थित थे।

इससे पहले राज्यपाल ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी शुभारम्भ किया और रक्तदाताओं को सम्मानित किया। उन्होंने टीबी रोगियों को स्वास्थ्य किट भी वितरित किये।

राज्यपाल ने भूरी सिंह संग्रहालय का भी दौरा किया। उन्होंने पदमश्री ललिता वकील और विजय शर्मा को जिला की समृद्ध कला और संस्कृति के संरक्षण में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थी।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD