Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का से 20 किलो हेरोइन की बरामद ; दो गिरफ़्तार

गाँव हस्ता कलाँ से ड्रोन के द्वारा प्राप्त की नशे की खेप हासिल करने के उपरांत आ रहे व्यक्तियों को किया गिरफ़्तारः डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Fazilka Police, Fazilka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फाजिल्का , 23 Jul 2023

Last updated on: Jul 23, 2023, 00:00 IST

पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डी. डी. जी. पी.) गौरव यादव ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के अंतर्गत सरहद पार तस्करी करने वालों को बड़ा झटका देते हुये पंजाब पुलिस ने दो व्यक्तियों को 20 किलोग्राम हेरोइन समेत गिरफ़्तार करने के उपरांत पाकिस्तान स्थित तस्करों की नशा तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान फाजिल्का के लखमीर कर उताड़ के रहने वाले सुबेग सिंह और फाजिल्का के गाँव मानसा के सन्दीप सिंह उर्फ सीप्पा के तौर पर हुई है।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि भरोसेयोग सूत्रों ने पाक स्थित तस्करों की तरफ से बड़ी मात्रा में हेरोइन लाने की कोशिश सम्बन्धी ख़ुफ़िया सूचना दी थी ।

इसी सूचना के आधार पर एस. एस. ओ. सी. फाजिल्का की पुलिस टीमों ने फाजिल्का के गाँव राणों के नज़दीक हसता के रोड पर एक व्यापक कार्यवाही की, जहाँ उक्त मुलजिमों के सरहद से ड्रोन के द्वारा फेंकी नशे की खेप प्राप्त करके निकलने का अंदेशा था। उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को देख कर मुलजिमों ने मौके से अपने मोटरसाईकल पर भागने की कोशिश की परन्तु पुलिस टीम ने झड़प के बाद दोषियों को काबू कर लिया और दोषियों के पास से 10 पैकटों में कुल 20 किलो हेरोइन बरामद की।

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये सहायक इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस ( ए. आई. जी.) एस. एस. ओ. सी. फाजिल्का लखबीर सिंह ने बताया कि इस माड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ़्तारियाँ होने की संभावना है।थाना एस. एस. ओ. सी, फाजिल्का में एन. डी. पी. एस. एक्ट की धाराओं 21(सी), 23 और 29 के अधीन मुकदमा नंबर 24 तारीख़ 23. 07. 2023 को दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Fazilka Police , Fazilka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD