Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

सीएचसी सीतो गुनो में निकाली डेंगू जागरूकता रैली

Health, Dr. Satish Goyal, Civil Surgeon Fazilka, Fazilka, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़ाज़िल्का , 21 Jul 2023

Last updated on: Jul 21, 2023, 00:00 IST

आज़ादी के अमृत मोहत्सव के तहत, सिविल सर्जन फ़ाज़िल्का डा. सतीश गोयल, ज़िला अपेडिमोलोजिस्ट डॉ. रोहित गोयल व सीएचसी सीतो गुनो के  डा. नवीन मित्तल की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों द्वारा लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का अभियान जारी है। इसी के तहत आज सीएचसी सीतो गुनो में डेंगू जागरूकता रेली निकाली गयी। 

इस मौके पर शिशु रोग विशेषज्ञ डा. नवीन मित्तल, बीईई सुनील टंडन, हैल्थ सुपरवाईजर राज कुमार बेरी, राधा कृष्ण,अमनदीप, मदन, जगदीश,नरिंदर संदीप सिंह,सहित समूह हैल्थ वर्कर व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके  डा. मित्तलने बताया कि मच्छरों की तादाद को रोकने के लिए विभाग द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में मनाया जाता है। 

उन्होंने बताया कि जुलाई माह जो स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी डेंगू महीने के रूप में मनाया जाता है। उक्त माह के दौरान ब्लॉक के अंतर्गत आते सभी गांवों के सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में हैल्थ वर्करों द्वारा डेंगू बुखार के प्रति जागरूक किया जाता है और बच्चों को अपने घर व आस पास साफ रखने हेतू प्रेरित किया जाता है।

उन्होने कहा कि लोगों को डेंगू बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए प्रतिदिन विभाग के कर्मचारियों दुआरा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। डेंगू से बचने के लिए अपने घरों के आसपास व घरों में रखे खाली बर्तनों में साफ पानी अधिक दिनों तक जमां न रहने दें क्योंकि डेंगू का मच्छर गंदे नहीं बलिक साफ पानी पर पनपता है और दिन के समय काटता है। 

उन्होंने कहा कि सिर दर्द व तेज बुख़ार होने पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर डॉक्टर को दिखाए। इसके अलावा घरों में रखे कूलरों, गमलों व फ्रिजों की ट्रे को सप्ताह में एक बार साफ जरूर करें, ऐसी सावधानियां बरतकर ही हम डेंगू से बच सकते हैं।

डा. मित्तल ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों दुआरा प्रतिदिन गावों में घर-घर जाकर उनके फ्रिज की ट्रे, गमलों आदि में खड़े पानी की जाँच की जा रही है। ताकि डेंगू के करवे को वही पर ही नष्ट किया जा सके। 

मोजुदा समय में बारिश का सीजन शुरू हो चुका है, जिस कारण मछरों की तादाद भी बड़ रही है। इसमें हमें सबको सावधानी बरतनी चाहिए।

 

 

Tags: Health , Dr. Satish Goyal , Civil Surgeon Fazilka , Fazilka , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD