Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

प्रशासनिक सचिव डॉ. रश्मी सिंह ने खनन विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

JK Admin, Dr. Rashmi Singh, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Srinagar, District Mineral Officers, DMO, Om Prakash Bhagat, Vikram Gupta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 20 Jul 2023

Last updated on: Jul 20, 2023, 00:00 IST

डॉ. रश्मी सिंह ने खनन विभाग के प्रशासनिक सचिव का पदभार संभालने के बाद नागरिक सचिवालय में विभाग के कामकाज और प्रदर्शन की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, सचिव ने सभी जिलों की व्यापक समीक्षा की, इसके अलावा उन्होंने ई-नीलामी के लिए केंद्र शासित प्रदेश भर में नए प्रमुख और लघु खनिज ब्लॉकों की पहचान में विभाग द्वारा हासिल की गई प्रगति का भी आकलन किया।

बैठक के दौरान सचिव ने पारदर्शिता, दक्षता और इष्टतम संसाधन प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विभाग के प्रदर्शन और कार्यप्रणाली का व्यापक मूल्यांकन भी किया। समीक्षा बैठक में विभाग की उपलब्धियों का मूल्यांकन करने, सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने और खनन क्षेत्र की बेहतरी के लिए रणनीतिक उपायों को लागू करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया। 

बैठक में निदेशक भूविज्ञान एवं खनन ओम प्रकाश भगत, प्रबंध निदेशक जेएंडके मिनरल्स विक्रम गुप्ता, संयुक्त निदेशक भूविज्ञान और खनन जम्मू/कश्मीर, सभी जिलों के जिला खनिज अधिकारी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए, डॉ. रश्मी सिंह ने अधिकारियों से जिलेवार संसाधनों की क्षमता को अनुकूलित करने और अवैध खनन की समस्याओं से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों सहित अन्य विभागों के साथ समन्वय में एक मजबूत निगरानी तंत्र बनाने पर जोर दिया। सचिव ने सभी डीएमओ को ई-नीलामी के लिए अपने-अपने जिलों में नए प्रमुख और लघु खनिज ब्लॉकों की पहचान करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। 

उन्होंने प्रमुख स्थानों पर खनिज जांच चैकियां स्थापित करने के लिए भी कहा। डॉ. रश्मी सिंह ने विभाग के अन्य पहलुओं की समीक्षा करते हुए सभी डीएमओ को निर्देश दिया कि नियमित रूप से कार्य करते हुए प्रगति लायी जाये। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से ई-पोर्टल से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए भी कहा ताकि खनन पट्टेदारों, खनिज डीलर लाइसेंस धारकों के साथ-साथ आम जनता को भी बड़े पैमाने पर सुविधा हो।

 

Tags: JK Admin , Dr. Rashmi Singh , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Srinagar , District Mineral Officers , DMO , Om Prakash Bhagat , Vikram Gupta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD