Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

नितिन गडकरी ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान आरंभ किया

यह पहल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आरंभ हरित भारत मिशन के अनुरुप है जिसका लक्ष्य हमारे राष्ट्रीय राजमार्गों को पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ हरित राजमार्गों में रूपांतरित करना है : नितिन गडकरी

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Green India Mission, GIM, Azadi Ka Amrit Mahotsav, 75th Anniversary of Indian Independence, 75th years of Independence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुपति (आंध्र प्रदेश) , 12 Jul 2023

Last updated on: Jul 12, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज आंध्र प्रदेश के तिरुपति में राष्ट्रव्यापी पौधरोपण अभियान आरंभ किया। ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तत्वाधान में, एनएचएआई ने एनएचएआई लैंड पार्सलों अर्थात भू-तलों, टौल प्लाजा एवं अमृत सरोवरों सहित राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे-किनारे 300 से अधिक चिन्हित स्थानों पर एक साथ पौधरोपण करने के माध्यम से एक दिन में 2.75 लाख से अधिक पौधे लगाने के लिए यह अभियान आरंभ किया। 

पर्यावरण की स्थिरता का संदेश फैलाने वाले इस अभियान में जन प्रतिनिधियों, सिविल सोसाइटी, गैर सरकारी संगठनों तथा छात्रों की सहभागिता देखी गई। अपने संबोधन में श्री गडकरी ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ हरित भारत मिशन ( जीआईएम ) के अनुरुप है जिसका लक्ष्य हमारे राष्ट्रीय राजमार्गों को पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ हरित राजमार्गों में रूपांतरित करना है।

उन्होंने कहा कि इस ध्येय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है क्योंकि हम सड़क परियोजनाओं के दौरान काटे गए प्रत्येक पेड़ की भरपाई उसकी दोगुनी संख्या में पेड़ लगा कर करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, हमने पूरी तरह से विकसित और बड़े पेड़ों को स्थानांतरित करने में सफलता अर्जित की है।

श्री गडकरी ने कहा कि यह पहल जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों के लिए एक ठोस उपाय है, क्योंकि यह एक ही साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाती है तथा साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा भी देती है। उन्होंने कहा कि वृक्षों का पौधरोपण और प्रतिरोपण राष्ट्रीय राजमार्ग विकास का एक अभिन्न अंग बन गया है। 

उन्होंने कहा कि पेड़ों की जियोटैगिंग को भी अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है जिससे कि इन पेड़ों की प्रगति और वृद्धि की निरानी की जा सके। उन्होंने पौधरोपण अभियान के टिकाऊ एवं दीर्घकालिक प्रभाव के लिए लोगों से आगे आने तथा कार्यक्रम में भाग लेने की भी अपील की।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. वी. के. सिंह और एनएचएआई के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव ने भी गाजियाबाद के डासना में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के निकट पौधे लगाये। पौधरोपण कार्ययोजना राजमार्ग विकास कार्यक्रम का फोकस क्षेत्र है जिसके तहत स्थानीय स्वदेशी झाड़ियां और पेड़ सड़क के किनारे के स्थानों और मध्य भूमि या आरओडब्ल्यू की अधिशेष भूमि पर रोपे जाते हैं। 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हरित राजमार्ग नीति - 2015 प्रख्यापित की। इस अधिदेश के तहत एनएचएआई ने वार्षिक पौधरोपण कार्य योजना के हिस्से के रूप में 2016-17 से 2022-23 तक 3.46 करोड़ पौधे लगाये हैं। चालू वर्ष में, 56 लाख से अधिक पौधे रोपे जजाने का प्रस्ताव है जिसकी शुरुआत इस मानसून सीजन से हो भी चुकी है।

वृक्षारोपण तथा अन्य जो संबंधित कार्यकलाप, जिन्हें एनएचएआई ने आरंभ किया है, वे प्रधानमंत्री के विजन अर्थात मिशन लाइफ, पर्यावरण के लिए लाइफस्टाइल, जिसका संबंध व्यक्तिगत मानव व्यवहार को वैश्विक जलवायु कार्य योजना के अग्रिम मोर्चें पर लाना है, के अनुरुप है। अपने सतत प्रयास के माध्यम से, एनएचएआई की योजना एक ऐसे इकोसिस्टम के निर्माण में योगदान देने की है जो पर्यावरण के लिए अनुकूल व्यवहार को सुदृढ़ करे तथा इसे आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हो।

एनएचएआई पर्यावरण के अनुकूल राष्ट्रीय राजमार्ग का विकास करने के लिए समय-समय पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन करता रहा है। इसका उद्देश्य राज्य आजीविका मिशनों (एसआरएलएम) और वन तथा बागवानी विशेषज्ञों के माध्यम से रियायत पाने वालों, राज्य सरकार की एजेंसियों, निजी पौधरोपण एजेंसियों को सम्मिलित करने के जरिये सामूहिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्गों को वृक्षारोपण से परिपूर्ण कर देना है।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Green India Mission , GIM , Azadi Ka Amrit Mahotsav , 75th Anniversary of Indian Independence , 75th years of Independence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD