आज़ादी के अमृत मोहत्सव के तहत, प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह व सिवल सर्जन फाजिल्का डा. सतीश गोयल के दिशा निर्देशानुसार तथा सीनियर मेडीकल अफसर डा. विकास गांधी की अगुवाई में आज ब्लाक खुईखेड़ा के अंतर्गत आती पीएचसी मौजगढ़ व ब्लॉक के विभिन्न सेंटरों में विश्व आबादी दिवस मनाया गया। इस मौके एसएमओ डा. विकास गांधी, मेडीकल अफसर डा. रोहन, ब्लाक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार, समूह स्वास्थ्य स्टाफ़ व आशा वर्कर सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
इस मौके एसएमओ डा. गांधी ने उपस्थिति को अपने संबोधन में कहा कि आज सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बढ़ रही आबादी एक चिंता का विषय है। भारत में भी जैसे जैसे आबादी बढ़ती जा रही है, वैसे वैसे बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि आबादी के कंट्रोल होने पर देश की बेरोजगारी के साथ गरीबी और भूखमरी पर भी काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि लोगों में जागरूकता नहीं आई है।
लेकिन फिर भी खासकर ग्रामीण आंचल में बैठे लोगों में थोड़ी जागरूकता की कमी है। जिस कारण आज भी लोग रूढि़वादी सोच के मालिक है।
इस लिए खासकाग की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं बारे जागरूक करें। ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुशील बेगांवाली ने बताया कि इस बार विभाग की ओर से “अमृत महोत्सव में ले एक संकल्प परिवार नियोजन को बनाएं खुशियों का विकल्प ” स्लोगन के तहत दो चरण में चलाया जा रहा है।
विभाग की ओर परिवार नियोजन के लिए स्थाई तरीके जैसे नसबंदी व नलबंदी किए जा रहे है। जिसके लिए पुरुष की नसबंदी के बाद उसे 1100 रुपए तथा महिला को नलबंदी के बाद 600 रुपए की माली सहायता दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि विभाग की ओर जिले में 27 जून से मोबिलाइजेशन पखवाड़ा शुरू हुआ जो 10 जुलाई चला। आज विश्व जनसंख्या दिवस है ओर अब 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलेगा।
इस दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि योग्य दम्पत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार ओर स्थाई व अस्थाई परिवार कल्याण साधनों की जानकारी देने के लिए पूरे ब्लाक में मोबिलाइजेशन पखवाड़ा चलाया गया।