Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

लगातार भारी बारिश के कारण लोगों को हो रही कठिनाइयों का जायजा लेने और उचित समाधान निकालने के लिए मान सरकार लोगों के बीच पहुंची

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिए आदेश, इस कठिन समय में जनता तक पहुंचे क्षेत्र के अधिकारी, विधायक और मंत्री

AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Weather
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2023

पिछले दो दिनों से राज्य में हो रही भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए मान सरकार पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया कि उन्होंने पंजाब के सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों और विधायकों-मंत्रियों को संवेदनशील इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने एवं स्थिति से निपटने के लिए उचित उपाय करने का आदेश दिया है।

आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ स्थित मुख्य पार्टी कार्यालय से एक प्रेस बयान जारी किया जिसमें कहा गया है कि पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बने हालात से निपटने के लिए मान सरकार पूरी तरह से तैयार है। सभी मंत्री-विधायक और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इस कठिन समय में लोगों की मदद के लिए उनके साथ खड़े हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश के बाद जहां पूरा सरकारी तंत्र और बाढ़ नियंत्रण इकाइयां स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं, वहीं आप विधायक, मंत्री और भी संवेदनशील इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ट्वीट किया कि उनकी टीम बंगलुरु के खनौरी के पास घग्गर नदी की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

उधर, कैबिनेट मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने भारी बारिश के दौरान पटियाला में बड़ी और छोटी नदी का दौरा किया और लोगों को भरोसा दिलाया जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। स्थिति काबू में है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। एहतियातन जिनके घर बड़ी नदी के करीब हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही सुरक्षित स्थानों की पहचान कर ली गई है।

रोपड़ में जरूरतमंदों की मदद के लिए आप विधायक दिनेश चड्ढा ने लंगर सेवा शुरू की है। वहीं कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा होशियारपुर और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जंडियाला में लोगों के बीच पहुंचे। मंत्री अनमोल गगन मान, फिरोजपुर ग्रामीण से विधायक रजनीश दहिया, विधायक अशोक पप्पी, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा सभी अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा किया और लोगों को उचित समाधान का भरोसा दिलाया। 

वहीं कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने करतारपुर में बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Weather

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD