Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विजीलैंस द्वारा घूस लेने के दोष अधीन प्लैनिंग अफ़सर समेत पुड्डा के तीन मुलाज़िम काबू

मकान और दुकान न तोड़ने के एवज में पहले ही ले चुके थे 30,000 रुपए

विजीलैंस द्वारा घूस लेने के दोष अधीन प्लैनिंग अफ़सर समेत पुड्डा के तीन मुलाज़िम काबू
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फ़तेहगढ़ साहिब , 03 Jul 2023

Last updated on: Jul 03, 2023, 00:00 IST

राज्य में भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ज़िला टाऊन प्लानर फ़तेहगढ़ साहिब के दफ़्तर में तैनात प्लैनिंग अफ़सर मनवीर सिंह और दो अन्य मुलाजिमों को अमलोह के एक निवासी से रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है। गिरफ़्तार किये दो अन्य मुलजिमों की पहचान जूनियर इंजीनियर (जे. ई.) धिकशू सैनी और ड्राइवर तेजिन्दर सिंह के तौर पर हुई है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिमों को बलराम कुमावत निवासी अमलोह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में शिकायत दर्ज करवाई है कि पुड्डा के उक्त मुलाजिमों ने उसके मकान और दुकान, जो उनके मुताबिक ग़ैर-कानूनी ढंग से बनाए गए हैं, को न तोड़ने के एवज में 1 50,000 रुपए रिश्वत माँगी थी। सौदा 40,000 रुपए में तय हुआ और इसमें से वह पहले ही उससे 30,000 रुपए रिश्वत ले चुके हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज की टीम ने ट्रैप लगा कर ड्राइवर तेजिन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस केस में उक्त प्लैनिंग अफ़सर और जे. ई. को भी गिरफ़्तार कर लिया गया है।

इस सम्बन्धी थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में प्लैनिंग अफ़सर, जे. ई और ड्राइवर के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD