Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अमरनाथ यात्रा 2023 : श्रद्धालुओं के लिए निर्विघ्न और सुरक्षित यात्रा को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस ने किये सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध

डीजीपी लॉ एंड आर्डर ने पठानकोट में पुलिस, फ़ौज, सिवल प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षीय की

Punjab Police, Police, Arpit Shukla, Shri Amarnath Ji Yatra, Shri Amarnathji Yatra 2023, Amarnathji Yatra, Amarnathji Yatra 2023, Shri Amarnath Ji Pilgrimage, Shri Amarnathji Shrine Board, SASB, SANJY-2023, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 03 Jul 2023

Last updated on: Jul 03, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्विघ्न और सुरक्षित यात्रा को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस को दिए निर्देशों के मद्देनज़र पुलिस के विशेष डायरैक्टर जनरल ( विशेष डीजीपी) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने सोमवार को पुलिस, फ़ौज, सिवल प्रशासन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने उक्त यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए पठानकोट में उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता की।

यह मीटिंग मौजूदा समय चल रही अमरनाथ यात्रा के लिए रणनीतिक तैयारियों पर केंद्रित थी। मीटिंग में पुलिस तैनाती, सुरक्षा उपाय, यातायात प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न पहलू विचारे गए।विशेष डीजीपी ने कैंप की सुरक्षा, एक सुचारू संचार नैटवर्क की स्थापना, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य मार्गों के साथ ट्रैफ़िक नियमों के लिए उचित योजना सहित कई अन्य मसलों पर भी चर्चा की। 

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को पार्किंग के लिए उचित प्रबंध करने और शंभू बार्डर से फिल्लौर, फिल्लौर से भोगपुर, भोगपुर से पठानकोट और पठानकोट से लखनपुर बैरियर समेत सभी चारों यात्रा मार्गों पर सुरक्षा बलों की रणनीतिक तैनाती करने के लिए भी कहा।ज़िक्रयोग्य है कि शंभू से माधोपुर तक फैले पंजाब के क्षेत्र को चार सैक्टरों में बांटा गया है- शंभू से फिल्लौर, फिल्लौर से भोगपुर, भोगपुर से मुकेरियाँ, और मुकेरियाँ से माधोपुर।

अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और सिवल प्रशासन के बीच नज़दीकी तालमेल की अहम भूमिका पर ज़ोर देते हुए, विशेष डीजीपी ने यात्रा के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन को यकीनी बनाने के लिए योग्य योजनाबंदी और प्रभावी विधि की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों और बेस कैंपों पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ ऐसे क्षेत्रों में मज़बूत सुरक्षा प्रबंधों को यकीनी बनाने के निर्देश दिए।

किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए व्यापक आपदा प्रबंधन प्रबंधों की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने आगज़नी की घटनाओं या बाढ़ों जैसी हंगामी स्थितियों से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं ( ऐसओपीज़) को लागू करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।बाद में स्पैशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पंजाब पुलिस की तरफ से माधोपुर बैरियर में स्थापित सुविधा केंद्र का भी दौरा किया।

मीटिंग के दौरान अन्य आदरणियों सहित विभिन्न ब्रिगेडों के कमांडर, डीआईजी बार्डर रेंज नरिन्दर भार्गव, डिप्टी कमिशनर पठानकोट, एसएसपी पठानकोट हरकमल प्रीत सिंह खक्ख, एसएसपी कठुआ, एसएसपी नूरपुर, राय से शैलेश कुमार, आईबी से रविन्द्र ठाकुर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Police , Police , Arpit Shukla , Shri Amarnath Ji Yatra , Shri Amarnathji Yatra 2023 , Amarnathji Yatra , Amarnathji Yatra 2023 , Shri Amarnath Ji Pilgrimage , Shri Amarnathji Shrine Board , SASB , SANJY-2023 , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD