Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास का वादा पूरा करते हुए सांसद मनीष तिवारी ने अलग-अलग गांवों को बांटे करीब 37 लाख रुपए के चेक

Manish Tewari, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 02 Jul 2023

Last updated on: Jul 02, 2023, 00:00 IST

श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के अपने वायदे को पूरा करने की दिशा में गांवों छोकरां और भंगल कलां में आयोजित समारोहों के दौरान अलग-अलग गांवों के विकास कार्यों हेतु करीब 37 लख रुपए के चेक स्थानीय लोगों को भेंट किए गए। 

इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि उन्होंने अलग-अलग गांवों के दौरे के दौरान लोगों की मांग के आधार पर विकास हेतु ग्रांट जारी करके अपना वायदा पूरा कर दिया है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा और विकास की दिशा में फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए अच्छी सोच होनी जरूरी है, फंडों का प्रबंध खुद ब खुद हो जाता है। 

उन्होने अलग-अलग गांवों सोएता, छोकरां, भंगल कलां, भौरा, मंगूवाल, जाडला, बड़वा, नंगल छांगा, चारन, मेहरामपुर, बुर्ज टहल दास, फांबड़ा और दशहरा ग्राउंड घक्केवाल रोड, राहों में विकास कार्यों के लिए चैक बांटे। इस दौरान वह झूठे वायदे करके सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी पर बरसे, जो महिलाओं को 1000 रूपये प्रति माह देने सहित लोगों से किए गए अन्य वायदों को भी पूरा करने में विफल रही है। 

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव देश को बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि मनरेगा स्कीम को 2005 में कांग्रेस पार्टी देकर आई थी, तब भाजपा व उस्के साथी इस्का विरोध करते थे। पार्टी ने यह फैसला किया है कि केंद्र में उनकी सरकार बनने पर मनरेगा के तहत रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 365 दिन करने के साथ-साथ दिहाड़ी को भी दोगुना किया जाएगा। 

इस दौरान अन्य के अलावा, पूर्व विधायक अंगद सिंह, मास्टर भूपेंद्र सिंह, सरपंच अजीत सिंह, सरबजीत सिंह छोकरा, जसवंत कौर मेहरामपुर, संतोष कौर छोकरा, राणा कुलदीप महासचिव पंजाब कांग्रेस, सरपंच संदीप सिंह, लखबीर सिंह फांबड़ा, रंजीत सिंह भौरा, केवल सिंह मंगूवाल, गुरमेल सिंह सरपंच बड़वा, सरपंच सुरेंद्र कौर बुर्ज टहल दास, दिलबाग सिंह सरपंच, रणजीत राणा सरपंच, राजेंद्र सिंह सरपंच भी मौजूद रहे।

 

Tags: Manish Tewari , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD