Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दूसरी बच्ची के जन्म पर लाभार्थी महिला को 6000/रुपए की दी जायेगी वित्तीय सहायताः डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है वचनबद्ध

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2023

Last updated on: Jun 30, 2023, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और भलाई के लिए विभिन्न स्कीमें चलाईं जा रही हैं।

सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत योग्य लाभार्थी महिलाओं( दूध पिलाने वाली माताओं) को दूसरे बच्चे लड़की के जन्म के बाद 6000/- रुपए की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जायेगी। 

इस योजना के अंतर्गत, पहले बच्चे के जन्म के लिए 5000-/रुपए की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं को दी जाती है। उन्होंने बताया कि लड़की के जन्म के बाद 6000/- रुपए की वित्तीय सहायता देने से बच्चियों के घट रहे जन्म समय लिंग अनुपात में सुधार होगा, जन्म से पहले लिंग चयन किये जाने वाली प्रथा को भी रोकने में सहायता मिलेगी, दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत में सुधार होगा और बच्चे के पोषण सम्बन्धी तंदुरुस्ती में सुधार करने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत 6000/- रुपए का लाभ सीधा लाभार्थियों के बैंक/डाकखाने खाते में ट्रांसफर किया जायेगा। यह लाभ लेने के लिए पंजाब के सभी आंगणवाड़ी सैंटरों में आंगणवाड़ी वर्करों की तरफ से फार्म भरे जाते हैं। 

यह लाभ प्राप्त करने के लिए हर लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना और आधार कार्ड का बैंक खाते के साथ लिंक होना लाज़िमी है।मंत्री ने आगे बताया कि लाभार्थी घर बैठ कर आनलाइन पोर्टल https://pmmvy.nic.in/) पर अपने आप रजिस्टर्ड करके अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इस योजना को पारदर्शी और कुशलता पूवर्क ढंग से पूरा किया जाये।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD